Site icon News1India

Delhi Pollution: धुंध की चादर से धूमिल हुई दिल्ली! 428 के पार पहुंचा नोएडा AQI, प्रदुषण से राजधानी की हालत बद से बद्तर

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों हवा का हाल दिवाली के बाद से  बेहाल है। SAFAR इंडिया एयर क्वालिटी सर्विस के अनुसार आज सुबह 7 बजे के करीब राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 373 दर्ज किया गया है। जो हवा की बेहद खराब श्रेणी है। हालांकि, पिछले दिन की तुलना में थोड़ा ठीक है। क्योंकि दिल्ली में बीते दिन यानी 1 नवंबर की सुबह 8 बजे AQI 385 दर्ज किया गया था।

गुरुग्राम की स्थिति भी चिंताजनक

वहीं दिल्ली-NCR  कि बात करें तो नोएडा का हाल दिल्ली से भी बद्तर है। SAFAR के अनुसार आज सुबह 7 बजे के करीब नोएडा का AQI 428 दर्ज किया गया। जो गंभीर श्रेणी में आता है। इसके अलावा गुरुग्राम की बात करें तो AQI 364 दर्ज किया गया है।

वहीं CPCB के अनुसार गाजियाबाद का AQI 342 तक दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि AQI शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, वहीं 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच का AQI गंभीर माना जाता है। इसके ऊपर खतरनाक स्थिति मानी जाती है। जिसमें सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।

राजधानी नहीं रही रहने के लायक

वहीं दिल्ली में औसम AQI बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। 11 इलाकों में आज भी AQI 400 के पार है। नेहरू नगर, पटपड़गंज, अलीपुर, आरके पुरम,  जहांगीरपुरी, विवेक विहार, नरेला, अशोक विहार, सोनिया विहार, वसीरपुर, बवाना में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। CPCB के मुताबिक कल की तुलना में मंगलवार को 33 जगहों की AQI गंभीर श्रेणी में था तो वहीं 18 इलाकों की बहुत खराब श्रेणी में था। जबकि आज 22 इलाकों में AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

धुंध की चादर से धूमिल हुई दिल्ली

SAFAR की माने तो उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही है। जिसकी चलते पराली का धुआं दिल्ली पहुंच रहा है। हालांकि पंजाब में बीते साल की तुलना में कम पराली जलाई जा रही है। इसके बाद भी पराली का धुंआ ने दिल्ली की वायु को 26 प्रतिशत तक प्रभावित किया है। पिछले दो दिन से सुबह के समय धुंध और स्मॉग की चादर दिखाई देती है। जिसमें अभी राहत मिलने की संभावना भी नहीं है।

Exit mobile version