Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Delhi: बच्ची के पेट से गांठ निकलवाने हिंदू राव अस्पताल ले गए थे परिजन, अंग निकालकर बॉडी में भरी पॉलिथीन, ऐसे हुआ खुलासा

Anu Kadyan by Anu Kadyan
January 31, 2023
in क्राइम, दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिंदू राव अस्पताल पर एक किशोरी के शरीर से अंग चोरी करने आरोप लगा है। आरोप है अस्पताल में इलाज के दौरान 15 वर्षीय रेशम की मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल के डाक्टरों ने पेट से अंगों को चोरी किया और उसमें पॉलिथीन भरकर शव स्वजन को सौंप दिया। परिवार की शिकायत पर न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करके पता किया जाएगा किशोरी के शरीर से अंग चोरी हुए या नहीं। न्यू उस्मानपुर थाने से केस सब्जी मंडी थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है।

ऑपरेशन के नाम पर बॉडी से निकाले अंग

रेशम अपने परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर में रहती थी। परिवार में पिता जमील, मां नजमा व अन्य सदस्य हैं। वह भजनपुरा के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। किशोरी के पिता जमील ने बताया कि उनकी बेटी को पेट दर्द की शिकायत थी। उन्होंने 21 जनवरी को उसे बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती करवाया था, डाक्टरों ने कहा कि उसके पेट में गांठ है जिसका आपरेशन किया जाएगा।

RELATED POSTS

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

November 13, 2025
Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

November 13, 2025

24 जनवरी को रेशम के पेट का ऑपरेशन किया गया। जमील ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उनकी बेटी बेहोश थी, डाक्टरों ने उन्हें उससे मिलने नहीं दिया। कहा कि कुछ घंटे में होश आ जाएगा, लेकिन अगले दो दिनों तक उसे होश नहीं आया। 26 जनवरी की सुबह नौ बजे के आसपास डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पेट से टेप हटाया तो…

वह शव को लेकर घर आ गए, कफन पहनाते समय घर वालों ने जब शव देखा को उनके होश उड़ गए। पेट पर टेप चिपका हुआ था। टेप को हटाया तो पेट के अंदर काफी पॉलिथीन भरी हुई थी। परिवार का आरोप है शरीर के अंदर के अंग गायब थे। उन्होंने मामले की सूचना न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार का आरोप है कि डाक्टरों ने किशोरी का ठीक तरह से इलाज नहीं किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद शरीर के अंग भी निकाल लिए।

परिजनों का कहना है कि पिछले पांच दिनों से किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा हुआ है। अस्पताल के डाक्टरों को बचाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं है। परिवार न्यू उस्मानपुर व सब्जी मंडी थाने के चक्कर काटने को मजबूर है।

Tags: Delhifilled polythenehospitalNews1Indiastole organsstomach
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की जाँच में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली...

दिल्ली में दूसरा धमाका? माहिपालपुर रेडिसन होटल के पास गुंजी विस्फोट जैसी आवाज़

by Kanan Verma
November 13, 2025

दिल्ली के माहिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह तेज़ धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी। यह आवाज़ रेडिसन ब्लू होटल के पास...

Delhi

Delhi car blast: ‘घबराहट’ में हुआ हादसा? J&K पुलिस का ‘रन-एंड-हाइड’ ट्वीट बना चर्चा का विषय

by Mayank Yadav
November 12, 2025

Delhi car blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके ने एक नया और सनसनीखेज मोड़...

Delhi

खूनी डॉक्टर: कौन था उमर? क्या खुद को लाल किले के पास कार धमाके में उड़ाया?

by Mayank Yadav
November 11, 2025

Delhi car bomb blast: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए हृदयविदारक कार धमाके का मास्टरमाइंड जम्मू-कश्मीर...

Next Post

पहली बार दुनिया के सामने Priyanka Chopra ने दिखाया बेटी ‘मालती’ का चेहरा

एक महीनें में विराट-अनुष्का की दूसरी धार्मिक यात्रा, PM मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचकर की पूजा, कल धार्मिक अनुष्ठान में ले सकते हैं हिस्सा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version