Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Delhi: पति की हरकतों से परेशान होकर पुलिस स्टेशन पहुंची महिला...

Delhi: पति की हरकतों से परेशान होकर पुलिस स्टेशन पहुंची महिला…बोली- एडल्ट स्टार जैसे कपड़े पहनने के लिए करता मजबूर

राजधानी दिल्ली से ऐसा मामला सामने आया है जिस जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल पत्नी ने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है और थाने में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दे, ये मामला हिंसा या मारपीट का नहीं है। पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति को पोर्न देखने की आदत है और उसका पति उसके साथ एडल्ट स्टार जैसा बर्ताव करता है। वह उसे वैसे ही कपड़े पहनने के लिए कहता है।

पत्नी ने पति पर लगाए आरोप

ये पूरी घटना रोहतास नगर इलाके की बताई जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके पति को एडल्ट फिल्म देखनी की आदत है। पत्नी का कहना है कि उसका पति अश्लील फिल्में देखने के बाद उसके साथ वैसे ही बर्ताव करता है। वो उस जबरदस्ती एडल्ट फिल्में देखने को कहता है। साथ ही वो उस पर एडल्ट स्टार की तरह कपडें पहनने का भी दबाव बनाता है।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

पत्नी का आरोप है कि अगर वो ऐसा नहीं करती है तो उसका पति उसके साथ जबरदस्ती वही सब करता है। महिला ने पति के ऊपर जबरदस्ती आप्राकृतिक संबंध बनाने का इल्जाम लगाया है। पत्नी ने पति को समझाने की भी कोशिश की लेकिन पति मानने को तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद वो डिप्रेशन में रहने लगी। मामला ही कुछ ऐसा था कि वो इस बारे में किसी से बात नहीं कर पा रही थी और ना ही किसी की मदद ले पा रही थी। आखिरी में महिला पुलिस थाने पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पति के अलावा महिला ने ससुराल वालों पर भी आरोप लगाया है कि वो उससे दहेज की मांग करते हैं। इसके अलावा महिला ने पति के परिजनों पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का भी इल्ज़ाम लगाया। महिला ने पति के परिजनों पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version