Site icon News1India

Kanpur: जिला अस्पताल में निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा हुई शुरू, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाने के साथ-साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। मरीजों को अपना इलाज कराने और जांच के लिए भटकना न पड़े इसके लिए जिला अस्पताल उर्सला में सीटी स्कैन मशीन को स्थापित किया गया है। बता दें कि कानुिर के उर्सला अस्पताल में आधुनिक सिटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया गया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोड़कर नई मशीन का उद्घाटन किया। अस्पताल प्रशासन को शुभकामनाएं दी।

वहीं उर्सला अस्पताल में पिछले 7 साल से सिटी स्कैन मशीन खराब पड़ी थी। जिसकी वजह से मरीजों को यहां से हैलट अस्पताल सीटी स्कैन, IMRC कराने के लिए भेजा जाता था। जिससे गंभीर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इस आधुनिक मशीन से उर्सला अस्पताल में निशुल्क सीटी स्कैन और MRI कराई जा सकेगी। इसकी सुविधा सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगी। आकस्मिक स्थिति में किसी भी समय मशीन से सीटी स्कैन और एमआरआई कराई जा सकेगी।

मरीज को अस्पताल से वापस ना भेजा जाए- बृजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों की सुविधाओं पर ध्यान दें। किसी भी मरीज को अस्पताल से वापस ना भेजा जाए। कानपुर के उर्सला अस्पताल बेड की क्षमता पर्याप्त है। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। मरीजों को किसी भी समय पूरा इलाज देना हमारी पहली प्राथमिकता है।

यएचएम अस्पताल के निदेशक डॉ सुशील प्रकाश ने बताया कि पीपीपी मॉडल के तहत सीटी स्कैन मशीन को स्थापित किया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। अगर किसी मरीज को रात में इमरजेंसी पड़ती है तब भी असुविधा उसको दी जाएगी।

यूएचएम अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉक्टर शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि यहां पर पहले एक सीटी स्कैन मशीन लगी थी, लेकिन वह काफी समय से खराब पड़ी थीजिसकी वजह से मरीजों को पैसा खर्च करके सीटी स्कैन कराना पड़ता था। अब नई आधुनिक तरीके की सीटी स्कैन मशीन लगने से मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा उनको यहीं पर निशुल्क स्कैन की सुविधा मिलती रहेगी।

Exit mobile version