Site icon News1India

सभी मापदंडों पर खरा उतरा बुलंदशहर का जिला कारागार, FSSAI ने जेल को 5 सितारा रेटिंग से नवाजा

बुलंदशहर। जिला कारागार की रसोई में पकाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, भंडारण और स्वच्छता को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने पांच सितारा रेटिंग से नवाजा है। बता दें कि यह सम्मान पाने वाली जिला जेल बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की दूसरी जेल बन गई है। इसके पहले यह सम्मान जिला जेल फर्रुखाबाद को प्राप्त हो चुका है।

जेल की बदली हुई तस्वीर ने बदली लोगों की सोच

कारागार के जीवन को लेकर लोगों में कई प्रकार की भ्रांतियां फैली हुई हैं। लेकिन जेल प्रशासन के अनेक सकारात्मक प्रयासों से जेल की तस्वीर बदल चुकी है। बुलंदशहर की जिला जेल को FSSAI द्वारा पांच सितारा रेटिंग से नवाजा गया गया है।

इस बीच जिला कारागार के अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि बीते दिनों एफएसएसएआई की टीम ने रसोई की भोजन की गुणवत्ता, भंडारण और स्वच्छता का निरीक्षण किया था। उन्होंने जांच में पाया कि जेल अधिकारियों और बंदियों ने सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के लिए व्यापक रूप से काम किया है। खाना बनाने के लिए स्टाफ साफ एप्रेन, पूरी बांह के दस्ताने और टोपी का इस्तेमाल करते हैं। इस पर टीम ने जेल को पांच सितारा रेटिंग देकर सम्मानित किया है।

बुलंदशहर की जिला जेल को किया सम्मानित

गौरतलब है कि फर्रुखाबाद जेल के बाद उत्तर प्रदेश से यह उपलब्धि पाने वाली यह दूसरी जेल है। जबकि मेरठ जोन में बुलन्दशहर की ये पहली ऐसी जेल है, जिसको रेटिंग में पांच सितारा से नवाजा गया है।

Exit mobile version