Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Diwali Special Train: पूर्वी रेलवे चलाने जा रही स्पेशल ट्रेनें, मध्यरात्रि तक मेट्रो सेवाएं भी रहेंगी बहाल - news 1 india

Diwali Special Train: पूर्वी रेलवे चलाने जा रही स्पेशल ट्रेनें, मध्यरात्रि तक मेट्रो सेवाएं भी रहेंगी बहाल

कोलकाता। पूर्वी रेलवे ने कालीपूजा और दिवाली के मौके पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा मेट्रो रेल प्रबंधन ने त्यौहार के इन दो दिनों में अतिरिक्त मेट्रो चलाने की घोषणा की है। पूर्वी रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक सियालदह मंडल में अतिरिक्त नौ ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह अतिरिक्त ट्रेन अगले सोमवार और मंगलवार यानी 24 और 25 अक्टूबर को चलेंगी। सियालदह से डानकुनी, बारासात, राणाघाट, बरुईपुर रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। सियालदह-डानकुनी रूट पर सियालदह से आखिरी ट्रेन रात 11.30 बजे चलेगी। डानकुनी से आखिरी ट्रेन रात 12:25 बजे होगी।


सियालदह-बारासात रूट पर सियालदह से आखिरी ट्रेन रात 12:00 बजे निकलेगी। बरसात से आखिरी ट्रेन रात 1:10 बजे निकलेगी।सियालदह-रानाघाट रूट पर स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। सियालदह से आखिरी ट्रेन लात 12:40 बजे निकलेगी, राणाघाट से आखिरी ट्रेन रात 11:45 बजे निकलेगी। सियालदह-बरुईपुर रूट पर सियालदह से आखिरी ट्रेन रात 12:30 बजे रवाना होगी। बरुईपुर से आखिरी ट्रेन रात 1:25 बजे निकलेगी। इसी रूट पर एक और स्पेशल ट्रेन शाम पांच बजकर 35 मिनट पर सियालदह से रवाना होगी।


ट्रेन सेवाएं 24 और 25 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से शुरू होंगी। ट्रेनें तय रूट के हिसाब से चलेंगी। पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि हालांकि, छह मातृभूमि लोकल सहित कुल 13 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। उधर मेट्रो रेल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि कालीपूजा और दिवाली के अगले दिन आधी रात तक मेट्रो रेल चलेगी। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक काली पूजा के दिन यानी 24 अक्टूबर को उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर कुल 200 और 25 अक्टूबर को 188 फेरे लगाये जायेंगे।


मेट्रो रेल प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि काली पूजा के दौरान दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिरों में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेल प्राधिकरण द्वारा 12 विशेष मेट्रो चलाए जाएंगे। काली पूजा के दिन कुल 12 मेट्रो (6 अप और 6 डाउन रूट) कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक चलेंगी मध्यरात्रि तक चलने वाली विशेष मेट्रो सेवा सोमवार को रात 9 बजकर 54 मिनट पर कवि सुभाष से शुरू होगी। पहली मेट्रो दक्षिणेश्वर से रात 9:48 बजे निकलेगी। आखिरी मेट्रो रात 12 बजे रवाना होगी। काली पूजा के दिन कुल 200 मेट्रो दौड़ेंगे। मेट्रो सेवाएं सुबह 6:50 बजे से रात 1:50 बजे तक चालू रहेंगी।

Exit mobile version