Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
332 वोटों से द्रौपदी मुर्मू सबसे आगे, 25 को होगा शपथ ग्रहण

Presidential Election Result: 332 वोटों से द्रौपदी मुर्मू सबसे आगे, 25 को होगा शपथ ग्रहण

Presidential Election Result: देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का इंतजार अब से कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। जिसमें सांसदों की वोटों की गिनती हुई है। वहीँ, चुनाव अधिकारी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों का वोट और यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला है। 15 वोट रद्द हो गए हैं।

संसद के कमरा नंबर 63 में अब विधायकों के वोटों की गिनती की जा रही है। वहीँ, काउंटिंग के बीच द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न शुरू हो गया है।

द्रौपदी मुर्मू के गाँव में जीत के जश्न की तैयारी शुरू

25 तारीख को होगा शपथ ग्रहण

21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

Exit mobile version