Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का आज शपथ ग्रहण समारोह, दिल्ली के इन रास्तों पर आज जाने से बचें; ये है एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का आज शपथ ग्रहण समारोह, दिल्ली के इन रास्तों पर आज जाने से बचें; ये है एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu oath ceremony) आज करीब सवा 10 बजे अपने पद की शपथ लेंगी। वह देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। संसद भवन में होने वाले इस भव्य और ऐतिहासिक समारोह के चलते लुटियंस दिल्ली में भयंकर जाम (Delhi Police traffic advisory) लग सकता है। वाहनों की आवाजाही जारी रहे और आम लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसलिए दिल्ली यातायात पुलिस ने पहले ही इन रास्तों में न आने की समझाइश दे दी है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है. इसके अलावा सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, रफी मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग भी बंद रहेंगे.

ऐसा है शपथ ग्रहण का कार्यक्रम

पुलिस ने कहा कि यातायात के सुचारू संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। दरअसल, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू अपने अस्थायी आवास से राजघाट के लिए सुबह 8:15 बजे रवाना होंगी। करीब 10 मिनट वहां रुकने के बाद वह 8:40 बजे लौट आएंगी। बाद में 9:22 बजे राष्ट्रपति भवन जाएंगी। सुबह 10 बजे तक संसद भवन के गेट 5 पर पहुंचेंगी। बाद में ऐतिहासिक कार्यक्रम शुरू होगा।

ये है पूरा कार्यक्रम

8.15 बजे- द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से राजघाट के लिए निकलेंगी.
8.30 बजे- द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंचेंगी.
8.40 बजे- मुर्मू वापस अपने आवास लौटेंगी.
10 बजे- द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के गेट नंबर 5 पहुंचेंगी. यहां पर पीएम मोदी, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू उनका स्वागत करेंगे
10.15 बजे- शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत होगी.
10.23 बजे- द्रौपदी मुर्मू सेंट्रल हॉल में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगी.
10.57 बजे- द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी.
10.15 बजे- शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत होगी.
10.23 बजे- द्रौपदी मुर्मू सेंट्रल हॉल में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगी.
10.57 बजे- द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी.

Exit mobile version