Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जानिए ई-श्रमिक कार्ड क्यों है जरूरी, कैसे पा सकते है 2 लाख तक रुपए का फायदा

जानिए ई-श्रमिक कार्ड क्यों है जरूरी, कैसे पा सकते है 2 लाख तक रुपए का फायदा

नई दिल्ली। भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की है। इन लोगों को आर्थिक स्तर पर गुजर बसर करने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को मौसमी बेरोजगारी भी काफी तंग करती है। इनकी इसी परेशानी को देखते हुए भारत सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की। ई-श्रम कार्ड को केवल असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाया गया है। इसे EPFO और ESIC के सदस्य नहीं बनवा सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इन दिनों अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद मजदूरों, श्रमिकों और कामगारों को कई तरह के विशेष फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। वहीं दूसरी तरफ कई श्रमिक इस कार्ड के फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। वो अभी भी अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कामगारों के लिए क्यों जरूरी है ई-श्रम कार्ड और कैसे उन्हें इस कार्ड की मदद से 2 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है?

ई-श्रम कार्ड बनने से कामगारों का सारा डाटाबेस सरकार की नजर में आ जाता है। ऐसे में उन्हें भविष्य में रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ई-श्रम कार्ड बनवाने पर श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है।

 इसके अंतर्गत अगर कामगार की किसी हादसे में मौत होती है, तो नॉमिनी को 2 लाख रुपये मिलेगा। वहीं विकलांगता होने पर उसे 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।इस कार्ड की मदद से श्रमिक भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं, तो इस कार्ड की उपयोगिता आपके लिए काफी ज्यादा है।  इसे आपको जल्द से जल्द बनवा लेना चाहिए।

Exit mobile version