Site icon News1India

बेगूसराय में बुजुर्ग की धारदार हथियार से की हत्या, पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी

बेगूसराय। लोग जब दीपों के पर्व दीपावली की खुशियां मनाने में जुटे हुए हैं तो इस इस दौरान भी बेगूसराय में बदमाशों का कहर जारी है। बीते देर रात भी देखो बदमाशों ने 65 वर्षीय किसान रामकिशन साह अपने डेरा पर रहकर खेतीबाड़ी और गोपालन का काम करता था। देर रात बदमाशों ने डेरा के कमरे में सोए हुए अवस्था में ही धारदार हथियार से काटकर उसकी बेरहमी से हत्या की है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी महारानी स्थान के समीप की है।

मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु निवासी रामकिशन साह है। परिजन ने बताया कि रामकिशन साह डेरा पर रहकर पशुपालन एवं खेती-बाड़ी करते थे। रोज की तरह शनिवार की रात भी अपने डेरा पर ही सोए थे। रविवार की सुबह में काफी देर तक भी उनकी हलचल नहीं होने पर लोग जब डेरा पर गए और जगाने का प्रयास किया तो मृत पाया गया। बेरहमी से की गई हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। परिजन प्रथम दृष्टया किसी से भी दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं। लेकिन चर्चा है कि जमीनी विवाद के कारण हत्या के इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Exit mobile version