Site icon News1India

सीवान में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी की मौत

सीवान। सीवान में पुलिस टीम कुछ संदिग्धों को पकड़ने गई थी, जिन पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी है। फायरिंग के दौरान एक सिपाही को गोली लगी, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर घर की खिड़की से देख रहे एक बुजुर्ग को भी गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी आरोपी मौके से भाग निकले।

दरअसल, मंगलवार रात थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में करीब पौने 3 बजे पुलिस की 4 सदस्यीय टीम सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में गश्त कर रही थी। वहीं, पुलिस को 3 लोग सड़क किनारे खाट पर बैठे दिखे। जैसे ही उनकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वो भागने लगे। इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस ने उनका पीछा किया। तभी थोड़ी देर के बाद अपराधियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। जिसमें 39 वर्षीय सिपाही बाल्मीकि यादव को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सिपाही बाल्मीकि यादव पटना जिले के मसौढ़ी का रहने वाला था।

वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर अपने खिड़की से आ कर देखने वाले सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान 55 वर्षीय सिराजुद्दीन को भी गोली लग गई। जिनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पूरे जिले में नाकाबंदी कर अपराधियों की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version