Site icon News1India

UP Politics: इटावा में बोल पड़े चाचा शिवपाल, “लोकसभा के चुनाव में सपा बीजेपी के लिए बनेगी चुनौती”

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि उन्होंने दावा किया है कि लोकसभा के चुनाव में सपा बीजेपी के लिए चुनौती बनेगी। शिवपाल सिंह यादव निजी कार्यक्रम में इटावा पहुंचे थे। उन्होने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव छोटे होते हैं। निकाय चुनाव के दौरान कई लोग आपस में लड़ जाते हैं और गुटबंदी भी हो जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से पार्टी को सर्वोच्च मानने की अपील की।

सभी लोग मिलकर बीजेपी को हटांए

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव के लिए टिकट मांगने का सभी को अधिकार है। टिकट हो जाता है तब पार्टी सर्वोच्च होती है। उन्होंने ममता बनर्जी के बयान पर भी टिप्पणी की। सपा नेता ने कहा कि विपक्ष का मत है कि सभी लोग मिलकर चुनाव लड़े। उन्होंने आगे कहा कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व भी चाहता है कि सभी लोग मिलकर बीजेपी को हटांए। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा कि सपा गंभीरता से समीक्षा करेगी। फिलहाल, संगठन को मजबूत करना है। नगर निकाय का चुनाव समाजवादी पार्टी प्रदेश में डटकर लड़ी है।

निष्पक्ष चुनाव होने पर समाजवादी पार्टी नंबर एक होती

उन्होंने निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने पर समाजवादी पार्टी नंबर एक होती। इसलिए समीक्षा की जरूरत है। बता दें कि बीजेपी ने नगर निगम का सभी मेयर पद जीत लिया है। इटावा में समाजवादी पार्टी की साख दांव पर लगी हुई थी। नगर निकाय चुनाव के मतदान दो चरणों में हुए थे। पहले चरण का मतदान 4 मई को हुआ था। दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को संपन्न कराई गई। 13 मई को आए नतीजों में बीजेपी को शानदार जीत मिली।

Exit mobile version