Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को सताएगी अधिक ठंड, लगातार गिरते

दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को सताएगी अधिक ठंड, लगातार गिरते तापमान के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत को शीत लहर ने अपनी चपेट में ले लिया है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। हालांकि कल आज कोहरा कम है। घने कोहरे के कारण पंजाब में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली समेत सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में आज लगातार तीसरे दिन भी कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते आज भी सड़क यातायात और ट्रेन की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है। वहीं बीते दिन घने कोहरे के कारण यूपी और हरियाणा में कई जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हुए।

अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा

वहीं लगातार पारा गिरने के कारण दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को अधिक ठंड सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा। हवा की गति तेज रहेगी। जिसके कारण अधिक ठंड लगेगी। सफर एप के अनुसार आज दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 352 और नोएडा का AQI 394 दर्ज किया गया है। गुड़गांव का AQI 354 दर्ज हुआ है। यानी कि दिल्ली वासियों को प्रदूषण राहत नहीं मिलने वाली है।

वहीं सैटेलाइट से मिली तस्वीरों में दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरे की मोटी परत दिखाई दी। पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के कारण एक बस के ट्रक से टकरा जाने से एक की मौत हो गई जबकि 24 घायल हो गए।

राज्य परिवहन निगम की बसों का रात में परिचालन बंद

यूपी पुलिस की माने तो सीतापुर में कम दृश्यता के कारण एक वैन खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। लखनऊ में जोनल मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी मोहम्मद दानिश ने बताया कि राज्य के अधिकांश पूर्वोत्तर व दक्षिणी हिस्सों में सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने घने कोहरे के कारण होने वाले हादसों को देखते हुए राज्य परिवहन निगम की बसों का रात में परिचालन बंद कर दिया है।

इस बीच हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले में शामिल पुलिस की दो गाड़ियां हिसार-सिरसा राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें उनके एक अंगरक्षक को चोटें आईं। हालांकि चौटाला सहित अन्य सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री सोमवार रात हिसार से सिरसा जा रहे थे। इस दौरान घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हो गई।

21 दिसंबर से 21 जनवरी तक सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल- भगवंत मान

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश अनुसार कोहरे के वजह से प्रदेश के सभी स्कूल 21 दिसंबर से 21 जनवरी तक सुबह 10 बजे से खोलें जाएंगे। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हिसार में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा।

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप तेज

मौसम विभाग ने अनुसार अगले 4-5 दिनों में हरियाणा और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। जबकि अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पूरे कश्मीर में भी शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है। जबकि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिसॉर्ट में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

Exit mobile version