Site icon News1India

UP News: काउंसलर चला रहा था अपनी O.P.D, मरीजों को देता था महंगी-महंगी दवाई, पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल की हो गया गिरफ्तार

यूपी के शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के अंदर मरीजों का इलाज करने और उन्हें दवाइयां बेचने वाले एक डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने पुलिस को साथ लेकर मेडिकल कॉलेज के अंदर मरीजों का इलाज करने वाले और रुपए लेकर मरीजों को दवाइयां बेचने वाले फर्जी डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सरकार की तरफ से काउंसलर की नियुक्ति वर्ष 2018 में की गई थी। उन्होंने बताया कि काउंसलर का काम सिर्फ इतना होता है कि यदि कोई दिमाग से डिस्टर्ब मरीज आता है तो उसे सही राय देकर यानी उसकी काउंसलिंग करके मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाने की राय देना। लेकिन इस सब की आड़ में मेडिकल कॉलेज के अंदर बैठने वाले काउंसलर अमितेश अवस्थी ने मेडिकल कालेज में ही अपनी ओपीडी चलाना शुरु कर दी थी।

मेडिकल कॉलेज के अंदर मानसिक डिस्टर्ब जो भी मरीज आते थे उनसे यह काउंसलर अमितेश इलाज के नाम पर मोटे पैसे बसूला करता था और मरीज का इलाज करते हुए उन्हें अपने पास से महंगी-महंगी दवाइयां बेचा करता था। कई मरीजों ने जब इसकी शिकायत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से की तो उन्होंने पुलिस के साथ जाकर मेडिकल कॉलेज के अंदर से काउंसलर अमितेश अवस्थी को मरीजों का इलाज करते और उन्हें दवाइयां बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा है ।काउंसलर अमितेश के ऑफिस से भारी मात्रा में मानसिक रोग की महंगी- महंगी दवाइयां भी बरामद हुई हैं। मेडिकल कॉलेज के अंदर मरीजों का इलाज करने वाले और उन्हें महंगी महंगी दवाइयां बेचने वाले फर्जी डॉक्टर को कोतवाली पुलिस अपने साथ ले गई है।

Exit mobile version