मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Faridabad: ‘PM मोदी ने दिवाली का तोहफा भेजा है’, जन उत्थान रैली को संबोधित करते हुए बोले शाह

by Anu Kadyan
अक्टूबर 27, 2022
in बड़ी खबर, विशेष, हरियाणा
Share on FacebookShare on Twitter

आज हरियाणा के फरीदाबाद में उत्थान रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनसंघ के पुरोधा और प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता स्वर्गीय डॉ. मंगल सेन जी का जन्मदिन है। इस अवसर पर बीजेपी का हर कार्यकर्ता उनकी पवित्र स्मृति को याद कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

इस धरती पर सूरदास का जन्म हुआ

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में ही गीता का उपदेश दिया गया। इसी की धरती पर सूरदास का जन्म हुआ। जिनके हृदय में स्वंय श्रीकृष्ण विराजमान थे। सुरदास ने दृष्टिबाधित होने के बाद भी श्री कृष्ण का इतना सुंदर वर्णन किया। अब 8 साल में सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा का चहुंमुखी विकास किया है।

RELATED NEWS

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

अगस्त 12, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

मोदी जी ने दिवाली का तोहफा भेजा है

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि मोदी जी ने प्रदेशवासियों के लिए दिवाली का तोहफा भेजा है। आज मैंने और अश्विनी वैष्णव जी ने करीब 6629 करोड़ के कामों का भूमिपूजन और उसका उद्घाटन किया है। ये उपहारों का बड़ा पिटारा अश्विनी भाई मोदी जी की ओर से लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी देश को आत्मनिर्भरता की और लेकर जा रहे है। आत्मनिर्भर भारत का सबसे बड़ा लक्ष्य वंदे भारत ट्रेन है जो जिला सोनीपत में बनने वाली है।

उन्होंने बताया कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक आने वाले दिनों में शहरी विकास के क्षेत्र में एक सीमा चिन्ह बनने वाला है। जहां लंबाई कम है और फाटक ज्यादा।

पहले ‘भ्रष्टाचार’ और ‘गुंडागर्दी’ होती थी

उन्होंने कहा कि आप 8 साल के पहले के हरियाणा आप को याद किजिए। जहां ‘भ्रष्टाचार’ और ‘गुंडागर्दी’ होती थी। लेकिन ‘मनोहर लाल खट्टर’ जी की बीजेपी सरकार ने न भ्रष्टाचार होने दिया और न ही गुंडागर्दी।

उन्होंने हुड्डा सरकार की बात करते हुये कि उनकी सरकार 3डी थी। जिसमें दरबारी, दामाद और डीलर थे। लेकिन विकास नहीं था। मोदी जी के नेतृत्व में विकास करने वाली बीजेपी की सरकार बनी और मनोहर लाल खट्टर उसके मुख्यमंत्री बने।

सीएम खट्टर सभी वर्गो को साथ लेकर चलें है। 50 साल की सरकार एक और मनोहर लाल खट्टर की 8 साल की सरकार एक ओर। दोनों को देखें तो पलड़ा हमारा भारी है।

8 साल में लिंगानुपात में सुधार

उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा को सबसे बड़ी बधाई इस बात की देना चाहता हूं कि यहां पहले बेटियों की संख्या 1000 पर 817 थी। लेकिन मोदी जी की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शुरुआत से हरियाणा में बेटियों की संख्या 817 से बढ़कर 913 हो गई है।

मनोहर लाल जी से पहले मुख्यमंत्री क्षेत्र के होते थे जो सिर्फ एक क्षेत्र के लिए सोचते थे। लेकिन मनोहर लाल पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। उनके आने से हरियाणा में भाई-भतीजावाद पर रोक लगी है। हरियाणा धुआं मुक्त पहला राज्य बना है। वहीं ओलंपिक विजेताओं के मामले में हरियाणा नंबर है। प्रदेश के हर घर में शौचालय है। विकास के हर क्षेत्र में हरियाणा आगे है।

पहली पढ़ी-लिखी पंचायत वाला राज्य हरियाणा

8 साल पहले हरियाणा सॉफ्टवेयर निर्यात में कहीं नहीं था। लेकिन देश में बिकने वाली हर दूसरी गाड़ियां हरियाणा में बन रही है। पीएम की विकास सोच का उदाहरण हरियाणा है। पीएम ने देश की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर पहुँचा दिया है।

उन्होंने गुरुग्राम को उद्योग का सबसे बड़ा बनाया। आज हरियाणा निर्यात के मामले में सातवें स्थान पर है। नीति आयोग के इंडेक्स में भी हरियाणा बेहतर स्थान पर है। इज ऑफ डूइंग में हरियाणा तीसरे स्थान पर है। साथ ही हरियाणा में तबादलों में पारदर्शिता आई। 8 साल में 17 नेशनल हाईवे का निर्माण हुआ है। पहला पढ़ी-लिखी पंचायत वाला राज्य भी हरियाणा ही है।

MSP पर सबसे ज्यादा फसलें खरीदने वाला हरियाणा

इसके अलावा MSP पर सबसे ज्यादा फसलें खरीदने वाला राज्य भी हरियाणा है। हरियाणा में 14 फसलें MSP पर खरीदी जा रही है। केंद्र की योजनाओं को मनोहरलाल ने धरातल पर उतारा है। मोदी-मनोहर ने मिलकर हरियाणा को नंबर वन बनाया है। नारकोटिक्स पर नकेल कसने का काम जारी है। मोदी जी को हरियाणा से विशेष लगाव है। पीएम हरियाणा के लिए योजनाओं को प्राथमिकता देते हैं।

ये भी पढ़े-Kedarnath: शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ के कपाट, बाबा केदार की पंचमुखी डोली ने किया उखीमठ के लिए प्रस्थान

Tags: amit shahFaridabadJan Utthan rallyManohar Lal KhattarNews1India
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Next Post

UP Agriculture: सूर्य प्रताप शाही ने कहा- ड्रोन तकनीक से होगा फसलों का कायाकल्प, किसानों को भरपूर सहयोग करेगी सरकार

भाई दूज पर बहन के पांव छूते दिखे Kartik Aaryan सोशल मीडिया पर लोगों ने देख कहा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist