Site icon News1India

Rajasthan: जालोर दलित छात्र की मौत मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत पांच के खिलाफ FIR

जालोर: राजस्‍थान के जालोर में दलित छात्र इंद्रसिंह मेघवाल की मौत के मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के समेत पांच लोगों के FIR दर्ज हुई है। जालोर पुलिस ने विभिन्‍न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी टीचर छैलसिंह को जेल भिजवा दिया है। आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने आरोपी शिक्षक को RSS से जोड़ा था। इसको लेकर RSS से जुड़े जालोर निवासी मधुसूदन व्यास ने कोतवाली मे मामला दर्ज करवाया है।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उक्त नेताओं ने स्कूल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बताया था और इन लोगों ने इस प्रकार का ट्वीट लिखकर हिन्दू समाज के एक वर्ग के लोगों को संघ के खिलाफ भड़काने का काम किया.

आपको बता दें कि गहलोत सरकार ने दलित छात्र की मौत मामले की परिवार की मांग पर एसआईटी जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि फिर कोई घटना होगी तब हम एक्शन लेंगे? इस सिस्टम को बदलना होगा. आजादी को 75 साल पूरे हो गए हैं. जिस तरह से जातिगत भेदभाव हो रहा है और यह घटना हुई है, वो कहीं ना कहीं बड़े सवाल खड़े करती है.

जालोर में 9 साल के एक बच्चे ने जब स्कूल के मटके को पानी पीने के लिए छुआ, तो उसे स्कूल टीचर ने इतना पीटा कि उसकी कान की नस फट गई. बाद में जब उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं स्कूल प्रशासन का दावा है कि किसी भी बच्चे को पानी पीने से नहीं रोका गया था, बल्कि एक झगड़ा हुआ था, जिसके बाद शिक्षक ने हाथ उठाया. उनका ये भी कहना है कि स्कूल में पानी पीने के लिए कोई मटका नहीं रखा गया था.

Exit mobile version