Site icon News1India

जकार्ता में बड़ी मस्जिद की मरम्मत के दौरान लगी आग, विशाल गुंबद ढह गया

बुधवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में इस्लामिक सेंटर की बड़ी मस्जिद में आग लग गई। इस दौरान मस्जिद का विशाल गुंबद ढह गया। हालांकि, इस दौरान कोई भी गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ।
जकार्ता इस्लामिक सेंटर में लगी आग की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इनमें दिखाया गया है कि मस्जिद का गुंबद बुरी तरह से ढह गया है। वीडियो फुटेज में मस्जिद के ढहने से ठीक पहले गुंबद से आग की लपटें और धुआं निकलता हुआ साफ-साफ दिख रहा है।

गल्फ टुडे की रिपोर्ट


गल्फ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि इस हादसे में कोई भी गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ। गुंबद की मरम्मत का काम चल रहा था, जिस दौरान वह आग लगने से पुरी तरह तबाह हो गया। इंडोनेशिया के मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मस्जिद का गुंबद स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3:00 बजे आग के कारण नष्ट हो गया था। सूचने मिलते ही कम से कम 10 फायर ब्रिगेड को भेजा गया था।

आग लगने का कारण


आग लगने के कारण अभी पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग लगने की घटना के समय इस्लामिक सेंटर की मरम्मत का काम चल रहा था। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और इमारत में काम करने वाले ठेकेदारों और कारीगरो से पूछताछ की है।

Exit mobile version