Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Firozabad: 23 महीने बाद सिरफिरे आशिक के घर से मिला प्रेमिका का कंकाल

Firozabad: 23 महीने बाद सिरफिरे आशिक के घर से मिला प्रेमिका का कंकाल, कब्र खोदी तो उड़े पुलिस के होश

कहानी 23 महीने पहले की। मामला यूपी के फिरोजाबाद जिले  है। जहां मसिरसागंज थाना क्षेत्र के किठौत में गांव की रहने वाली एक 20 साल की लड़की, जो 21 नवंबर 2020 को अचानक से लापता हो गई। लड़की का कुछ पता न लगने पर लड़की की मां ने घर के पास ही रहने वाले एक युवक गौरव पुत्र चंद्रभान और उनके साथ अन्य 4 के खिलाफ दर्ज कराया। लेकिन केस दर्ज होते ही गौरव अपने परिवार सहित घर पर ताला लगाकर कहीं फरार हो गया। लापता लड़की के साथ ही गौरव और उसके परिवार की काफी तलाश की गई। लेकिन किसी का कोई पता नहीं लगा।

23 महिने बाद हुआ खुलासा

दरअसल लड़की की उसके बॉयफ्रेंड और उसके परिजनों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को अपनी ही घर में ही दफन किया और ऊपर भूसे की बोरियां रख दी। इस वारदात के बाद पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। इसके बाद प्रेमी पूरी परिवार के साथ नोएडा में रहने लगा। 23 महिने से प्रेमी और उसके प्रेमी की तलाश जारी थी। लेकिन सूचना मिलते प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने प्रेमी से पूछताछ करने के बाद आरोपी के घर में खुदाई की तो जमीन से लड़की का कंकाल बरामद हुआ।

बता दें कि पुलिस इस केस में लगातार तफ्तीश में लगी रही। लेकिन गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि गौरव अपने परिवार के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ में किराए के घर में रह रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घर पर छापा मारा और गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

मकान के अंदर उगी हुई थी झाड़ियां

सख्ती से पूछताछ के बाद गौरव ने पुलिस के सामने सब उगल दिया उसने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या 23 माह पहले ही कर दी थी। जिसके बाद उसको घर में दफन किया और घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार शाम को जब मकान को खोला तो घर के अंदर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई थी। फिर आरोपी के बताए गए जगह पर खुदाई की गई। जिसके बाद जमीन से लड़की का कंकाल बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। इस खबर से पुलिस सकते में आ गई। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी जिंदा होगी और आरोपी के कब्जे में होगी।

इसी बीच सीओ अनिवेश सिंह ने बताया कि साल 2020 में एक लड़की के गायब होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच के दौरान पता लगा कि लड़की के गौरव नाम के लड़के से प्रेम संबंध थे। फिलहाल मामले में आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े-Uttarakhand: अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, भर्ती परीक्षा धांधली में तीन VIP गिरफ्तार, पूर्व CM के OSD भी STF के रडार पर

Exit mobile version