Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
PFI पर प्रतिबंध के बाद आज पहला जुमा, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

PFI पर प्रतिबंध के बाद आज पहला जुमा, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Lucknow: पीएफआई पर लगे प्रतिबंध और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया है। सभी जिलों के संवेदनशील इलाकों में गश्ती करने के निर्देश दिए गए है।

पुलिस मुख्यायल के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, पुलिस कप्तान और पुलिस कमिश्नर को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके पीछे की वजह बीते दिनों केन्द्र सरकार द्वारा पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों पर प्रतिबंध एवं जुमे की नमाज को लेकर बताया जा रहा है।

सुरक्षा जांच एजेंसियों से ऐसी खबर मिली है कि प्रतिबंध लगने के बाद संगठन के कुछ शरारती तत्वों के लोग माहौल को बिगाड़ सकते हैं। ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखी जाए। जिसके बाद यूपी एटीएस, एसटीएफ के साथ सभी जांच एजेंसी सतर्क हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

इसी के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। मुख्यालय ने जिलों के सभी पुलिस अधिकारियों को शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जुमे की नमाज में आने वाले संदिग्धों पर नजर और नमाज के बाद होने वाली तकरीर पर खुफिया विभाग की टीमें नजर रखेंगी। एलआईयू को भी सतर्क रहने को कहा गया है और बीट प्रभरियों को अपने क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि नवरात्र पूजन, दशहरा, दो अक्टूबर, दीपावली समेत कई त्योहारों के मद्देनजर रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी थी।

Exit mobile version