Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
राजधानी दिल्ली में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, सभी स्कूलों को किया गया बंद

Delhi Flood Alert: देश की राजधानी दिल्ली में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, सभी स्कूलों को किया गया बंद

देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश ने हालात खराब कर दिए हैं… जहां उत्तर प्रदेश में बारिश ने जल प्रलय जैसे हालात ला दिए हैं.. वहीं देश की राजधानी दिल्ली जो खतरा मंडराता दिख रहा था, अब वह सच होने लगा है। लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जहां दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर स्कूल बंद होने की जानकारी दी।

केजरीवाल का ट्वीट

1978 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर पर पहुंचा हो, जोकि काफी चिंता का विषय है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि हजारों परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा। राजधानी में करीब 16 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया गया। जिसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा- दिल्ली के जिन इलाक़ों में पानी भर रहा है वहाँ पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं।

गृह मंत्री को लिखा था पत्र

वहीं बीते दिन केजरीवाल ने चिंता जाहिर करते हुए गृह मंत्री को पत्र लिखा था कि हथिनीकुंड से लगातार पानी छोड़ने की वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसलिए हथिनीकुंड से सीमित स्तर पर पानी छोड़ा जाना चाहिए। बताते चले कि 1978 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर पर पहुंचा हो। सेंट्रल वाटर कमीशन के मुताबिक बुधवार रात को यमुना का स्तर 207.72 मीटर हो जाएगा।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version