Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर 2024 में इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

Web Desk by Web Desk
August 11, 2022
in बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बलिया। खुद को जबरन रिटायर आईपीएस अफसर कहने वाले अमिताभ ठाकुर ने गुरुवार को बलिया में अपने लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति का खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने यहां पुलिस अधीक्षक रहते हुए लाठीचार्ज पर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि मातहत पुलिस अधिकारी के गलत फीडबैक पर वह सब कुछ हुआ।

मिशन बलिया 2024 pic.twitter.com/vKAYpWZKAf

— Amitabh Thakur (Azad Adhikar Sena) (@Amitabhthakur) June 26, 2022

करीब दो दशक पहले सोहांव कांड को लेकर अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यदि मुझसे गलती हुई तो मैं सोहांव गांव में जाकर लोगों से माफी माँगूंगा। हालांकि, कानून व्यवस्था को संभालने के लिए तात्कालिक निर्णय लेने पड़ते हैं। अमिताभ ठाकुर शहर के एक होटल में पत्रकारों से रूबरू थे।
इसके पहले वे बोर्ड परीक्षा के पर्चा लीक मामले में जेल गए। फिर शहीद पार्क में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और साथ ही चित्तू पांडेय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

RELATED POSTS

Road Accident:पटना के दानापुर में बेकाबू थार का कहर, सात लोगों को कुचला, एक की मौत

Road Accident:पटना के दानापुर में बेकाबू थार का कहर, सात लोगों को कुचला, एक की मौत

January 8, 2026
Ballia

“कातिलों को पुलिस नहीं मारेगी तो मैं मारूंगी”: हत्याकांड में बहन की दहाड़ “कहाँ है योगी का बुलडोजर?”

December 19, 2025

बालेश्वर नाथ मंदिर का दर्शन करने के बाद कहा कि मुझे जबरन रिटायर कर दिया गया। सरकार मेरे सामाजिक कार्यों से संतुष्ट नहीं थी। बलिया से चुनाव लड़ने का कारण यह है कि यहां काफी प्यार मिला। यह बागी जिला है। मैं खुद भी बागी हूं। ऐसा लोग कहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यहां से निकटता महसूस होती है। क्योंकि मैं बिहार का हूं। भाषा और परंपराएं मिलती हैं और मैं मानता हूं कि मेरे पास अभी कोई टीम नहीं है। सबसे पहले मैं यहां के लोगों का विश्वास अर्जित करूंगा। मैं यहां अधिकार सेना पार्टी की टीम खड़ी करूंगा। जाति धर्म की राजनीति नहीं करूंगा। क्योंकि ऐसी राजनीति देश को खोखला कर रही है। मेरे विचार में लोगों को अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। जैसे दिल्ली और पांजब में प्रयोग हुए है, यूपी में भी एक नया प्रयोग सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि 2024 में अधिक लोगों को लड़ाएंगे। हालांकि, वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ उम्मीदवार देने के सवाल पर कहा कि अभी कोई वैसा व्यक्ति मिलेगा तब देखा जाएगा। क्योंकि मैंने गोरखपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा करके देख लिया है। सात महीने जेल में रहा था। कहा कि पार्टी ग्रासरूट लेवल पर ले जाएंगे और निकाय चुनाव भी मेरी पार्टी लड़ेगी।

वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ‘मात्र पर्चा लीक की खबर छापने पर यदि पत्रकार को जेल जाना पड़े तो यह तानाशाही की पराकाष्ठा है। वहीं, अमृत महोत्सव के तहत चल रहे तिरंगा अभियान पर कहा कि यह हमें संविधान ने दिया है। इसे कोई सरकार या दल कैसे दे सकता है। तिरंगा हमारे दिलों में है’।

Tags: Balliabiharbihar Newsbihar News Updatesmission 2024News1India
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Road Accident:पटना के दानापुर में बेकाबू थार का कहर, सात लोगों को कुचला, एक की मौत

Road Accident:पटना के दानापुर में बेकाबू थार का कहर, सात लोगों को कुचला, एक की मौत

by SYED BUSHRA
January 8, 2026

Danapur Thar Accident Patna :बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे...

Ballia

“कातिलों को पुलिस नहीं मारेगी तो मैं मारूंगी”: हत्याकांड में बहन की दहाड़ “कहाँ है योगी का बुलडोजर?”

by Mayank Yadav
December 19, 2025

Ballia murder case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेलथरारोड में राहुल यादव उर्फ आयुष की सनसनीखेज हत्या के बाद...

Bihar

बिहार में सरकारी नौकरी पर CM नीतीश का ‘बड़ा आदेश’: 31 दिसंबर तक रिक्तियां भेजने का निर्देश

by Mayank Yadav
November 27, 2025

Bihar Government Jobs: नई सरकार के गठन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को सरकारी नौकरी और...

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत और महागठबंधन की निराशाजनक हार के बाद,...

Bettiah Road Accident

Bihar news:शादी का जश्न बदला मातम में… तेज़ रफ्तार कार ने मचाई तबाही , बारातियों को कुचला छीनी 4 ज़िंदगियाँ

by SYED BUSHRA
November 17, 2025

Bettiah Road Accident:बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया।...

Next Post

अब इस घोटाले को लेकर ED ने पश्चिम बंगाल के 8 IPS अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया दिल्ली

देश में तीसरा और यूपी में पहला कुत्तों के पार्क का काम इस वजह से रोका गया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist