शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Ganga Vilas Cruise: गंगा विलास क्रूज को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर PM Modi ने किया रवाना,  कहा- गंगा हमारे लिए सिर्फ जलधारा नहीं, भारत की तप-तपस्या की साक्षी है

by Juhi Tomer
जनवरी 13, 2023
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गंगा विलास पहुंचे जहां उन्होंने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर डिब्रूगढ़ के लिए रवाना किया। यह क्रूज वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना करने के बाद टेंट सिटी का भी बटन दबाकर वर्चुअली उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रदानमंत्री ने लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक की अन्य अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एलं शिलान्यास किया।

गंगा हमारे लिए भारत की तप-तपस्या की साक्षी

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा हमारे लिए सिर्फ जलधारा भर नहीं है, बल्कि ये भारत की तप-तपस्या की साक्षी भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत की स्थितियां और परिस्थतियां कैसी भी हो, मां गंगे ने हमेशा कोटि-कोटि भारतियों को पोषित किया है, प्रेरित किया है। आज मेरी काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी जलयात्रा गंगा विलास क्रूज का शुभारंभ हुआ है। गंगा नदी पर दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज सेवा की शुरुआत एक ऐतिहासिक क्षण है। यह भारत में पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत करेगा। क्रूज टूरिज्म का ये नया दौर इस क्षेत्र में हमारे युवा साथियों को रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर देगा। विदेशी पर्यटकों के लिए तो ये आकर्षण होगा ही, देश के भी जो पर्यटक पहले ऐसे अनुभवों के लिए विदेश जाते थे, वो भी अब पूर्वी-उत्तर पूर्वी भारत का रुख कर पाएंगे। ये क्रूज जहां से भी गुजरेगा वहां पर विकास की नई लाइट तैयार करेगा।

RELATED NEWS

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

जून 30, 2026
Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना,  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

जून 25, 2026

राष्ट्रीय जलमार्ग पूरे देश के लिए एक मॉडल की तरह विकसित हो रहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि नदी जल मार्ग अब भारत का नया सामर्थ्य बनेगा। गंगा विलास क्रूज की शुरुआत होना साधारण बात नहीं है। 3200 किलोमीटर से ज्यादा लंबा यह सफर भारत में इनलैंड वाटर-वे के विकास का उदाहरण है। 2014 से पहले देश में वॉटर-वे का थोड़ा-बहुत ही उपयोग था। यह हाल तब था जबकि भारत में वॉटर-वे का पुरातन इतिहास था। 2014 के बाद हमने देश की बड़ी नदियों में जलमार्ग के विकास के लिए कानून बनाए। 2014 में 5 राष्ट्रीय जलमार्ग देश में थे। आज 24 राज्यों में 111 जलमार्गों को विकसित करने पर काम हो रहा है। इनमें से लगभग दो दर्जन जलमार्गों पर सेवाएं चल रही हैं। गंगा पर बन रहा राष्ट्रीय जलमार्ग पूरे देश के लिए एक मॉडल की तरह विकसित हो रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय जलपोत मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से जुड़े। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव वर्चुअल जुड़े।

टेंट सिटी नए भारत के विकास का प्रतिबिंब

प्रधानमंत्री ने टेंट सिटी का बटन दबा उद्घाटन कर कहा कि ये भारत के विकास का उदाहरण और नए भारत के विकास का प्रतिबिंब है। काशी में गंगा पार बनी अद्भुत टेंट सिटी से वहां आने वाले और रहने का एक बड़ा कारण देश-दुनिया के पर्यटकों, श्रद्धालुओं को मिला है। गंगा की गोद में नई टेंट सिटी काशी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को एक नया अनुभव देगी। राग से लेकर स्वाद तक बनारस का हर रंग टेंट सिटी में देखने को मिलेगा। वर्ष 2014 के बाद देश में जो नीतियां बनीं और जो निर्णय लिए गए, उसका परिणाम आज का कार्यक्रम है। इस दशक में भारत के लोग आधुनिक इंफ्रॉस्ट्रक्चर देखेंगे, यह सब पहले कभी मुश्किल हुआ करता था। एक समय था जब गंगा किनारे के क्षेत्र विकास के बजाय पिछड़ते चले गए। इसी वजह से गंगा किनारे के लाखों लोगों का पलायन भी हुआ। इसे देख हमने नमामि गंगे परियोजना शुरू की। अर्थ गंगा के माध्यम से गंगा किनारे के राज्यों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने का काम शुरू किया। अब गंगा विलास क्रूज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और बांग्लादेश की यात्रा के माध्यम से एक नए आयाम रचेगा।

इन योजनाओं का भी उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने वर्चुअल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर, चोचकपुर, जमानिया और बलिया जिले के कंसपुर में चार फ्लोटिंग कम्युनिटी जेटी का उद्घाटन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बिहार मंद पटना जिले के दीघा, नकटा दियारा, बाढ़, पानापुर और समस्तीपुर जिले के हसनपुर में पांच सामुदायिक घाटों की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर के लिए समुद्री कौशल विकास केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन कर गुवाहाटी में ही पांडु टर्मिनल में एक जहाज मरम्मत सुविधा और एक एलिवेटेड रोड की आधारशिला भी रखी।

Tags: 27 river3200 KM Yatra50 stopbrahmputra riverCM YogiGanga Vilas cruiseGanga vilas Cruzekashi to dibrugarhMV Vilas CruisePM ModiPM Modi Inaugrate Ganga vilas cruiseSwitzerland touristvirtual inaugrationworld's longest river cruise
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना,  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026

PM Modi on Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंपों के बाद वहां बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें सामने...

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

by Sadaf Farooqui
जून 24, 2026

PM Modi meets Panchayat cast: टीवीएफ (TVF) के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने हाल ही में रिपब्लिक समिट 2026 के दौरान...

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

by Sadaf Farooqui
जून 21, 2026

Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड...

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

Next Post

IND vs SL 2nd ODI: गेंदबाजों के जोर ने भारत को जिताया मैच, राहुल ने भी खेली शानदार पारी, 2-0 से वनडे सीरीज में भारत की अजेय बढत

American: अलबामा में बवंडर ने बरापाया कहर, भारी तबाही के बीच छह की मौत, सरकार ने जारी किया अलर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist