Site icon News1India

Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कोहरे के कारण भिड़ी एक के बाद दर्जन गाड़ियां, लगा जाम

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह कोहरे के कारण बड़ा हदसा हो गया। दरअसल गाजियाबाद के डासना इलाके में एक के बाद एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में अभी तक किसी की जान नहीं गई, हालांकि कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हादसे के बाद से एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया।

मिल रही जानकारी के अनुसार घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है, जिसमें कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। एक्सप्रेसवे से जाम खुलवाने के लिए क्षतिग्रस्त गाड़ियों को रास्ते से हटाया जा रहा है। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं बागपत में भी कोहरे के कारण एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। यह मामला नेशनल हाईवे-709बी का बताया जा रहा है। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव के निकट एक के बाद एक कई कार, बस और बाइक आपस में टकरा गई।

Exit mobile version