Site icon News1India

Ghaziabad: संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने तवे से कूचकर की बड़े भाई की हत्या

गाजियाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के मुकीमपुर गांव में शराब के नशे में धुत छोटे भाई ने पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई की रोटी बनाने वाले तवे से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी मोदीनगर सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात मुकीमपुर गांव में अर्जुन व उसके बड़े भाई बबलू के बीच पारिवारिक विवाद हो गया। अर्जुन ने बबलू पर रोटी बनाने वाले तवे से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे बबलू बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिवार के लोग बबलू को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और आरोपित अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल तवा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसका बड़े भाई से सम्पत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात को यह विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया, जिससे उसने गुस्से में आकर बड़े भाई की हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतक बबलू के शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version