Site icon News1India

Ghazipur: बंटी बबली गैंग के सरगना उपेंद्र राय की पुश्तैनी जमीन हुई कुर्क, 3 करोड़ 50 लाख आंकी जा रही कीमत

गाजीपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के चर्चित बंटी बबली गैंग के सरगना उपेंद्र राय की 3 करोड़ 50 लाख की संपत्ति की मुनादी कराकर जिला प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। ये कुर्क की कार्रवाई एसपी ग्रामीण अभिषेक राय ने नेतृत्व में राजस्व टीम की मौजूदगी में कराई गई है।

जेल में बंद क्यों बंद है बंटी बबली गैंग का सरगना

दरअसल शातिर ठग उपेंद्र राय करीमुद्दीनपुर थाना इलाके के गोड़उर गांव का रहने वाला है। यह नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुका है। आरोपी उपेंद्र राय पर उत्तर-प्रदेश के विभिन्न जनपदों में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंगेस्टर उपेंद्र राय को कुछ दिनों पहले ही करीमुद्दीनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था। उपेंद्र राय लखनऊ के विभूति खंड की ओमेक्स सोसाइटी में रहता था। लेकिन वह मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला है। आज जिला प्रशासन द्वारा गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस की संस्तुति पर जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश से कुर्की की कार्रवाई की गई।

ठग उपेंद्र राय पर अलग-अलग धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज

ठग उपेंद्र राय की पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जो 13.930 हेक्टेयर भूमि पर हो रहे निर्माणधीन मकान को पुलिस ने कुर्क किया। जिसकी कीमत 80 लाख 24 हजार 784 रुपया है। जबकि पुलिस के अनुसार इसकी बाजारू कीमत 3 करोड़ 50 लाख रुपये है। एएसपी ग्रामीण अभिषेक भारती ने बताया की गैंगेस्टर उपेंद्र राय के खिलाफ विभिन्न जनपदों में अलग-अलग धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज हैं। आज उसके खिलाफ कुर्क की कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version