Site icon News1India

Ghazipur: फैसले की तारीख टली, अब 29 अप्रैल को होगा BSP सांसद अफजाल अंसारी के भाग्य का फैसला

गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी और उनके भाई माफिया मुख्तार अंसारी पर 29 अप्रैल को अहम फैसाल होगा। यह फैसला बसपा सांसद अफजाल अंसारी का राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा। दरअसल MP-MLA कोर्ट 29 अप्रैल को बीजेपी विधायक स्वर्गीय कृष्णानन्द राय हत्याकांड मामले में गैंगेस्टर एक्ट में फैसला सुनायेगी। अगर MP-MLA कोर्ट सांसद अफजाल अंसारी और उनके भाई माफिया मुख्तार अंसारी को दोषी करार करते हुए दो साल से ज्यादा की सजा सुनाती है तो उनकी लोकसभा सदस्यता खतरे में पड़ जाएगी। इसके साथ ही उपचुनाव की स्थिति भी पैदा हो जाएगी।

बता दें कि 2005 में तत्कालीन बीजेपी विधायक कृष्णानन्द राय की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में कृष्णानन्द राय समेत 7 लोगों की मौत हुई थी। हत्याकांड में मामले में सांसद अफजाल अंसारी और माफिया मुख्तार अंसारी पर 2007 में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। 1 अप्रैल को मामले पर कोर्ट में बहस पूरी हुई थी। इसे लेकर फैसला 29 अप्रैल को फैसला सुनाया जाएगा।

बता दें कि बीजेपी विधायक स्वर्गीय कृष्णानन्द राय हत्याकांड मामले में आज MP-MLA कोर्ट का फैसला आना था। जिसे लेकर अफजाल आंसरी कोर्ट भी पहुंचे थे। लेकिन विद्वान न्यायाधीश की गैरमौजूदगी के कारण फैसले की तारीख टल गई है। अब 29 अप्रैल को मामले में फैसला सुनाया जाएगा।

Exit mobile version