Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
गाजीपुर: रात में शोच करने गए दो युवकों की चाकू मारकर निर्मम हत्या

गाजीपुर: रात में शोच करने गए दो युवकों की चाकू मारकर निर्मम हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

ख़बर गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव से है, जहां आज डबल मर्डर का मामला सामने आया है। दो युवकों की हत्या ने इलाके में हडकंप मचा दिया है।जहां दो किशोर जिनकी उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। दोनों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जैसे ही पुलिस को इस हत्या की जानकारी मिलती वो मौके पर पहुंंचकर मामले का संज्ञान लेती है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला।

जानिए पूरा मामला

आज यानी 29 जून को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव में दो किशोर जिनकी उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच बतायी जा रही है, उनकी चाकू मारकर निर्ममता से हत्या कर दी गयी है।दोनों मृतक की पहचान विकास और सुनील बिंद के रुप में हुई है। विकास इसी गांव के ग्राम प्रधान रामलाल बिंद का पुत्र है जबकि दूसरा मृतक सुनील बिंद भी ग्राम प्रधान का रिश्तेदार है।

दोनों युवक कल देर रात शौच के लिये निकले थे तभी तीन लोगों ने चाकू से उनपर हमला कर दिया और उनकी मौत हो गयी।ग्राम प्रधान ने गांव के ही एक युवक और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।एसपी ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है और हत्या के बारे में कुछ जानकारी मिली है और जानकारी जुटायी जा रही है।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version