Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बच्चा चोरी करते हुए पकड़ी गई महिला, पैरों में रस्सी बांध कर दी तालिबानी सजा

बच्चा चोरी करते हुए पकड़ी गई महिला, पैरों में रस्सी बांध कर दी तालिबानी सजा

यूपी के आगरा जिले में बीती रात घुमन्तु समुदाय की बच्ची को चोरी कर के भागते समय ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने महिला के पैरों में रस्सी बांध कर पिटाई की। सूचना पर आई पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। प्रथमदृष्टया पुलिस महिला को मानसिक विक्षिप्त मान रही है।

जानकारी के अनुसार मामला थाना ताजगंज के देवरी गांव का है। यहां गांव के किनारे पर घुमन्तु समाज के लोग झोपड़ी बना कर रहते हैं।

बीती रात 2 बजे के लगभग सलवार सूट में आई 40 वर्षीय महिला ने वहां से सोती हुई एक बच्ची को बोरी में डाल लिया और भागने लगी। वहां एक ग्रामीण ने उसे भागते हुए देखा और आने गांव की महिला न होने की पुष्टि होने पर दौड़ा कर पकड़ लिया। महिला के पास से 4 साल की बच्ची बरामद हो गयी। पूर्व ग्राम प्रधान बाबूलाल ने बताया की बीती रात महिला पकड़ी गई थी। सुबह चार बजे के लगभग थाना पुलिस उसे अपने साथ ले गयी है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। मारपीट की उन्हें जानकारी नहीं है।

ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा

ग्रामीणों द्वारा महिला को पकड़ने के बाद वहां पर अफवाह उड़ी की इस महिला ने पंचगई खेड़ा गांव से भी 1 दिन पहले बच्ची को उठाया था। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला के पैर में रस्सी बांध कर उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों के अनुसार महिला वर्मा या बांग्ला देश की लग रही है। देखने से वो बूढ़ी लग रही है पर वो 40 साल से ज्यादा उम्र की नहीं है।

एसओ ताजगंज भूपेंद्र बालियान के अनुसार पुलिस हेल्पलाइन 112 पर आई सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी। महिला से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version