Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
GIS: CM योगी ने उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा...

GIS: CM योगी ने उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा- सुविधा और सुरक्षा की गारंटी मेरी, जानें सीएम के मुंबई दौरे के दूसरे दिन का शेड्यूल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिनी मुंबई दौरे का आज दूसरा दिन है। जहां योगी ने आज सुबह 9 बजे मुंबई स्थित होटल ताज में अलग-अलग बैंकों के अधिकारीगणों से मुलाकात की। इसके बाद दोपहर 12 बजे ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 के रोड शो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं और अवसरों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यूपी की नई औद्योगिक नीति एक विकल्प आधारित मॉडल प्रदान करती है, जो उत्पादन, रोजगार और निर्यात को प्रोत्साहित करती है।

अगले महीने लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मुंबई दौरे पर हैं। जहां उनका आज मुंबई दौरे का दूसरा दिन है। बता दे की अगले महीने लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया जाना है। जिसको लेकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले यूपी में इन्वेस्टमेंट की संभावनाओं को लेकर सीएम योगी उद्योगपतियों से मिल रहे हैं। उन्होंने इस दौरान आज दोपहर में मुंबई में रोड शो किया। जिसके बाद सीएम शाम 6 बजे फिल्म निर्माताओं से मिलेंगे। ऐसे में महाराष्ट्र में विपक्ष की ओर से यह सवाल किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ की मंशा कहीं मुंबई की फिल्मसिटी को यूपी में शिफ्ट करने का तो नहीं है?

भारत को जी-20 के देशों के नेतृत्व का अवसर प्राप्त हुआ- योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देसी निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए देश के विभिन्न शहरों में हो रहे रोड शो की शुरुआत की है। उन्होंने इसकी शुरुआत मुंबई से करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत को दो ऐसे अवसर प्राप्त हुए हैं, जो इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को और विशेष बना सकते हैं। एक तो यह कि जिस देश में भारत पर 200 वर्षों तक राज किया, आज हम उसी को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। दूसरा, आज भारत को जी-20 के देशों के नेतृत्व का अवसर प्राप्त हुआ है। योगी ने बताया की कैसे उनकी सरकार बनने के दो वर्ष बाद ही दुनिया में कोरोना जैसी महामारी की शुरुआत हो गई थी। कोरोना महामारी के दौरान जब सब तरफ पलायन हो रहा था, तो उत्तर प्रदेश ने न सिर्फ अपने यहां से पलायन रोका। बल्कि हमने चुनौतियों का डट कर सामना किया है।

अयोध्या में दिव्य का सपना भी पूरा हो रहा

हमारी सरकार में यमुना एक्सप्रेसवे के पास राज्य के पहले मेडिकल डिवाइस पार्क का उद्घाटन किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में फिल्म सिटी, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और लॉजिस्टिक्स हब विकसित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पर्यटन भी एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र है, जिसके लिए बैंकों का सहयोग अपेक्षित है। हमारी सरकार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामायण, महाभारत और बौद्ध सर्किट विकसित कर रही है। जिसके बाद उन्होंने अयोध्या राम मंदिर का जिक्र किया। जिक्र करते हुए बोलें अयोध्या में दिव्य का सपना भी पूरा हो रहा है।’

गोरखपुर को मुंबई बनने में लगेंगे हजार साल

फिल्म सिटी को लेकर सीएम योगी बोलें मुंबई से यूपी शिफ्ट किए जाने की मंशा पर बात करते हुए कहा की एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कल शाम यह कहा कि योगी आदित्यनाथ आएं-जाएं, इससे फर्क नहीं पड़ता है।उन्होंने कहा की मुंबई मराठी माणूस की है। गोरखपुर को मुंबई बनने में अभी हजार साल लगेंगे। मुंबई में जो फिल्म उद्योग के विकास के लिए जो माहौल है, वो वहां कैसे लाएंगे?योगी आदित्यनाथ बोलें यूपी लौटे करीब 40 लाख प्रवासियों को उनकी सरकार में आश्रय दिया। उन्होंने कहा कि अब निवेशकों को उत्तर प्रदेश के शासन प्रशासन पर भरोसा है कि यहां कोई फाइल अटकेगी नहीं। उन्हें अब यूपी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी भरोसा है कि कोई उन्हें परेशान नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करने आया हूं कि किसी की तरफ से कोई शिकायत आई तो उसकी जवाब देही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उप्र मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश के लोगों को पहचान का संकट था। अब उत्तर प्रदेश के लोग गर्व से बताते हैं कि वे किस प्रदेश के हैं।

Exit mobile version