Site icon News1India

बृजभूषण सिंह के पक्ष में उतरे गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, जानिए उन्होंने क्या कहा?

गोंडा के निजी मैरिज हॉल में बीजेपी केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें गोंडा बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धि गिनाई। वहीं जंतर मंतर पर बीते दिनों पहलवानों के प्रोटेस्ट और नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान महिला खिलाड़ियों के साथ दिल्ली पुलिस के द्वारा किए गए बर्ताव के सवाल पर गोंडा के बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि उस हिसाब से नहीं करना चाहिए था। लेकिन देश के नए संसद भवन का उद्घाटन था, सुरक्षा की दृष्टि से था, इसलिए पुलिस को करना पड़ा और बीजेपी सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए काम कर रही है। खाप पंचायत या कोई नेता कुछ भी बोल सकते है उसको लोकतंत्र में बोलने का अधिकार है।

बृजभूषण का किया समर्थन

बीजेपी सांसद व कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का पक्ष लेते हुए बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने यह भी कहा कि कोई भी कानून हो सभी कानून का दुरुपयोग होता है, चाहे हत्या का कानून हो या पॉस्को एक्ट का। बीजेपी सांसद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की सपा की सरकार के अपेक्षा बहुत हद तक कानून के दुरुपयोग पर लगाम लगी है। कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी तो अपनी खोई हुई अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। वह विदेश और चीन में जा करके पता नहीं क्या- क्या बोलते रहते हैं और पता नहीं क्या बोलते हैं पता नहीं है। उसकी जिम्मेदारी कौन ले सकता है। राजनीतिक जमीन की तलाश में लोग उल्टा सीधा बयान देते है, वह भी उल्टा बयान दे रहे हैं।

पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर गोंडा बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने बयान देते हुए कहा कि हमारे हिसाब से इतना नहीं करना था पुलिस को। लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि एक नए संसद भवन का उद्घाटन हो रहा था और धरना इनका महीनों से चल रहा था किसी ने रोक टोक नहीं की। वहां की व्यवस्था कायम रहे जो हमारी विपक्षी पार्टियां हैं इसका विरोध किया, जो एक व्यवस्था होनी थी, पूरे देश नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक देश के सम्मान को बढ़ाने की बात हो रही थी। उस सम्मान और उद्घाटन में कोई अवरोध न पैदा हो इसलिए वहां के प्रशासन ने सारे कदम रखे और कभी किसी ने आज तक उनको धरना स्थल से मना नहीं किया, कभी कोई बात कहने से कभी मना नहीं किया।

मामले की बारीकी से होनी चारिए जांच

ब्रिटिश टाइम के बाद आज एक नया संसद भवन का उद्घाटन था और देश के सम्मान की बात थी, अगर उस सम्मान में समस्या पैदा करने की बात थी उस लिए वह प्रशासन ने कदम उठाया। हमारे देश की महानता है और लोकतंत्र की सबसे बड़ी नीव है कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, सबको न्याय मांगने का अधिकार है। जो लगे लोगों को कि गलत है सही होना चाहिए उसको सामने लाने का अधिकार है एक लोकतांत्रिक अधिकार है, पहलवान उसका प्रयोग कर रहे हैं।

उसमें कोई उनको रोकने नहीं जा रहा है। अगर खाप पंचायत कुछ कहना चाहती है तो जरूर कहे। पॉस्को एक्ट की धाराएं हैं। मेरी जानकारी में कुछ नहीं बदला गया है। क्योंकि यह इतना गंभीर मामला है और इसकी जांच बारीकी से न्यायालय के द्वारा आदेश दिया गया है दिल्ली पुलिस को पुलिस जांच कर रही है। तो हम लोगों को थोड़ा रुक कर देखना चाहिए कि जांच में निकलकर क्या आता है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

 

Exit mobile version