Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
संपत्ति की लालच में सौतेली मां ने दो बेटों सहित पति को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

UP: संपत्ति की लालच में सौतेली मां ने दो बेटों सहित पति को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

गोरखपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पांच में शनिवार की रात डेढ़ बजे एक महिला ने पति समेत अपने दो सौतेले बेटों की गला रेतक हत्या कर दी। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस की पूछताछ में महिला ने दूसरी शादी की थी। पहली शादी से उसको एक बेटी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं पांच सहबाजगंज निवासी 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता पुत्र स्व. मेल्हू गुप्ता ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की है। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र आर्यन व आरव थे। करीब आठ माह पहले संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी से उसकी घर आ गई और पति व सौतेले बेटों के साथ रहने लगी। वहीं आरोप है कि शनिवार की रात महिला ने खुद डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि कुछ लोग घर पर उसके पति और बेटों के साथ लमारपीट कर रहे हैँ। मौक पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के बताए कमरे को खोली तो अवधेश और उसके दोंनो पुत्र आर्यन और आरव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए तड़प रहे थे। पुलिस तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां अवधेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और बच्चों तो मेडिकल कॉलेज रेफर किया। जहां इलाज केदौरान दोनों ने दन तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपित महीला को गिरफ्तार कर मौके से एक चाकू भी बरामद किया है। थाना प्रभारी सहजनवां नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में बताया कि पति पहली शादी से हुए बेटों आर्यन और आरव के नाम संपत्ति करने के साथ ही मेरी बेटी को संपत्ति से बेदखल करने की बात करता था। इससे नाराज होकर तीनों की हत्या कर दी। जिससे सारी संपत्ति मेरे नाम हो जाए।

Exit mobile version