Site icon News1India

Gorakhpur: सरेआम दबंगों ने युवक पर बरसाए खूब लात-घूसे, कोई नहीं आया बचाने, VIDEO बनाते रहे तमाशबीन

इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की सरेराह मनबढ़ों ने बेरहमी से पिटाई की। तीन युवकों ने मिलकर एक को लात-घूसों से जमकर पीटा। तीनों मनबढ़ युवक के सिर और पेट पर कूद-कूदकर काफी देर तक उसे पीटते रहे और वहां मौजूद लोग तमाशा देखते रहे। कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। बल्कि तमाशबीन लगे लोग इस पिटाई का वीडियो बनाते रहे।

दबंगों ने दी तालिबानी सजा

हालांकि, इस बीच एक लड़की उसे बचाने के लिए सामने आई और फिर उसे ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शुक्रवार को पिटाई का यह वीडियो सामने आने के बाद आनन-फानन में पुलिस एक्टिव हो गई। जांच में पता चला कि वीडियो गीडा इलाके का है।

युवक के दोस्तों ने किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी जानकारी होने पर कुछ मनबढ़ वहां पहुंच गए। युवक के साथ के बाकी दोस्त तो भाग गए लेकिन वो पकड़ा गया। इसके बाद मनबढ़ उसे ही तालिबानी सजा देने लगे।

बचाने के लिए आई लड़की

बता दें कि पिटाई का यह वीडियो शुक्रवार को सामने आया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन दबंग एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। उसके सिर तो कभी उसके पेट पर कूद रहे हैं। फिर एक लड़की उसे बचाने आती है। पुलिस ने वीडियो के आधार जगह ट्रेस की तो पता चला यह वीडियो गीडा इलाके के लिटिल फ्लावर स्कूल के पास का है। पुलिस के अनुसार यह वीडियो एक हफ्ते पहले का है। युवक का नाम मनीष नरायण पाण्डेय है जो बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास का रहने वाला है।

एक हफ्ते पुराना है वीडियो

गीडा थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया, एक हफ्ते पहले मनीष अपने तीन दोस्तों के साथ यहां आया था। मनीष ने बताया कि उसके दोस्तों ने एक लड़की पर राह चलते कमेंट कर दिया। इसके बाद वहां कुछ युवकों ने मेरे ऊपर हमला बोल दिया। काफी देर तक मनबढ़ मनीष को लात घुंसों से मारते रहे। बताया कि इस दौरान एक लड़की भी उसे बचाने आई थी। बताया जा रहा है इसी लड़की पर मनीष के दोस्तों ने कमेंट भी किया था।

बीटेक सेकेंड इयर का फेल छात्र है मनीष

इस बीच गीडा थाना प्रभारी ने बताया कि गीडा स्थित मनीष बुद्धा पीजी कॉलेज का फेल छात्र है। बीटेक सेकेंड इयर में वह फेल हुआ था। मनीष को थाने पर बुलाया गया है। मामले की शिकयत मिलते ही हमला करने वाले दबंगो के खिलाफ केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version