News1India

Gorakhpur: CDO आवास के बाहर नमाज पढ़ते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल

बीते दिनों यूपी के लखनऊ मे लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर का काफी हंगामा देखने को मिला था..वैसा ही एक मामला फिर से सुर्खियों में है..ताजा मामला यूपी के गोरखपूर से सामने आया है..

जहां एक व्यक्ति मुख्य विकास अधिकारी के घर के बाहर नमाज नमाज पढ़ता नजर आया है..इस दौरान आवास के बाहर खड़े गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश भी कि परंतु वह नहीं  माना..

https://twitter.com/TheMuslimNewss/status/1550773498448031744?s=20&t=xiNKH43bp8wMYO9Y2QgZvA

आपको बता दें नमाज पढ़ने वाला व्यक्ति उम्र दराज है..व्यक्ति के खुले में नमाज पढ़ने की वजह से हंगामा हो गए है..दरअसल वहां एक अन्य इस पूरी घटना की वीडियो बना लेता है..और ये वीडियो वायरल हो जाती है..

आप वीडियो में देख सकते है वीडियो बनाते समय व्यक्ति नमाजी से सवाल पूछता हुआ दिख रहा है..लेकिन इसके जवाब में नमाजी ने कहा कि उसको आवास के बाहर सफाई दिखी तो नमाज पढ़ लिया..उसने बताया कि वह कुशीनगर का रहने वाला है..और वह किसी काम से गोरखपुर आया है..

वहीं इस मामले पर CDO संजय मीणा ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिल गई है..बीती शाम से 6 के बीच नमाज पढ़ा गया था..गार्ड ने व्यक्ति को रोकने का प्रयास भी किया पंरतु वह नहीं रुका.. CDO का कहना है कि रात 8 बजे उन्हें यह वीडियो मिला..उन्होंने SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई को मामले की जांचकर कार्रवाई के लिए लिखा है..

जिसके बाद SP कहा कि आरोपी की तालश की जा रही है..साथ ही वीडियो बनाने वाले से भी संपर्क किया जा रहा है..उन्होंने कहा कि अब सड़क पर नमाज पढ़ना गलत है…यह नियम विरुद्ध है…फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा..

Exit mobile version