Site icon News1India

इस देश में खाली हो चुका है सरकारी खजाना, इंसान की जान से ज्यादा कीमती है आटा

एक देश जहां आटा इंसान की जान से भी ज्यादा कीमती हो गया। पेट की आग बुझाने के लिए आम जनता आटे की लूटपाट और एक दूसरे की जान लेने पर उतारू है। उसे काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बंदूकों का सहारा लेना पड़ रहा है। सरकारी खजाना खाली हो चुका है। वहीं भारी भरकम कर्ज का बोझ भी बदहाल देश को उबरने नहीं दे रहा है। हम बात कर रहे हैं पड़ोसी देश पाकिस्तान की।  देश में मचे इस कोहराम के लिए खुद वही जिम्मेदार है। लेकिन इसके बावजूद हमेशा राहुल गांधी के समर्थन में ट्वीट करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस शहर शिनवारी इसके लिए भारत प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को जिम्मेदार मानती है।

उन्होंने 9 मई को एक ट्वीट में लिखा कि किसी को दिल्ली पुलिस का ऑनलाइन लिंक पता है। मुझे भारत के पीएम और खुफिया एजेंसी रॉ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवानी है। ये मेरे देश पाकिस्तान में अशांति और अराजकता फैला रहे हैं। भारत का कोर्ट स्वतंत्र है, जैसा की कहा जाता है। अगर सच में ऐसा है तो वो मुझे न्याय जरुर दिलवाएगा। लेकिन पुलिस ने ऐसी क्लास लगाई कि उसकी बोलती ही बंद हो गई। इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि फिलहाल पाकिस्तान तो हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है,लेकिन हम ये जानना चाहते हैं यदि आपके देश में इंटरनेट बंद है तो आप ट्वीट कैसे कर रही हैं। इसको लेकर आपका क्या कहना है।

 

 

Exit mobile version