Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Gujarat Election: CM गहलोत चार दिन गुजरात दौरे पर, इन जगहो पर करेंगे चुनावी जनसभाएं

Gujarat Election: CM गहलोत चार दिन गुजरात दौरे पर, इन जगहो पर करेंगे चुनावी जनसभाएं

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 से 31 अक्टूबर तक चार दिन गुजरात के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका छह जगह जनसभाएं करने का कार्यक्रम हैं। गहलोत बनासकांठा में भारत जोड़ो पदयात्रा में भी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री गहलोत 28 अक्टूबर को सुबह नौ बजे जयपुर से विशेष विमान से वड़ोदरा के लिए रवाना होंगे। सुबह 10.15 बजे वडोदरा पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे गरबदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर फतेहपुरा (जालोद) पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। गहलोत वापस वड़ोदरा पहुंचकर शाम 4.15 बजे वड़ोदरा में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। फिर सूरत पहुंचकर शाम को वहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।


गहलोत 29 अक्टूबर को सूरत से हेलिकॉप्टर से सुबह 10.30 बजे नवसारी पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। गहलोत दोपहर दो बजे विशेष विमान से राजस्थान के उदयपुर में डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर दोपहर तीन बजे हेलिकॉप्टर से राजसमंद के नाथद्वारा पहुंचेंगे। शाम चार बजे नाथद्वारा में शिव प्रतिमा विश्व स्वरूपम् का कार्यक्रम अटैंड करेंगे। गहलोत वापस शाम सात बजे अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। रात को अहमदाबाद में ही ठहरेंगे।


30 अक्टूबर को सीएम गहलोत सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से बनासकांठा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर एक बजे साबरकांठा के खेरब्रह्मा पहुंचकर जनसभा करेंगे। दोपहर 2.30 बजे अरावली के भिलोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे राजस्थान के सिरोही में आबूरोड पहुंचकर रात वहीं रूकेंगे। गहलोत 31 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे आबू रोड से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर सुबह 10 बजे गुजरात के बनासकांठा पहुंचेंगे। जहां भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होकर पैदल मार्च करेंगे। दो घंटे पदयात्रा में रहने के बाद गहलोत दोपहर 12.30 बजे राजस्थान के उदयपुर में डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर वहां से विशेष विमान के जरिए दोपहर 1.30 राजधानी जयपुर लौट आएंगे।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी के साथ गुजरात में चुनावी दौरे किए थे। इस दौरान दोनों नेता आदिवासियों के बीच भी पहुंचे थे। कांग्रेस की हार हुई थी, लेकिन पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य में कांग्रेस की परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही। कुल 182 में से 99 सीटों पर बीजेपी, 80 पर कांग्रेस, तीन सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की थी। चुनाव परिणाम बीजेपी के लिए भी चौंकाने वाले रहे थे। अशोक गहलोत इस बार भी गुजरात में भारत जोड़ो पदयात्रा निकालकर राजनीतिक मैसेज देंगे।


गुजरात के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ रघु शर्मा के इस्तीफे के बाद गहलोत का यह गुजरात दौरा हो रहा है। गहलोत गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सीनियर ऑब्जर्वर हैं। चुनावी जिम्मेदारियों से पार्टी ने किसी नेता से इस्तीफा नहीं लिया है। राजस्थान के प्रभारी अजय माकन का इस्तीफा भी गहलोत खेमे के लिए फिलहाल राहत की बात माना जा रहा है। क्योंकि गहलोत खेमे ने माकन पर पक्षपात करने के आरोप खुलकर लगाए थे। माना जा रहा है कि राजस्थान में जल्द ही किसी दूसरे नेता को प्रभार सौंपा जाएगा। क्योंकि राजस्थान में भी एक साल बाद ही विधानसभा चुनाव हैं।

Exit mobile version