Site icon News1India

Gujarat: तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर PM मोदी, C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्लांट की दी सौगात, बोले- देश बन रहा Manufacturing का हब

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर वडोदरा पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने रोड शो किया, जिसके बाद कार्यक्रम में प्रदेश के CM भूपेंद्र पटेल, टाटा संस के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन और शहरी कार्यकारी उपाध्यक्ष द्वारा PM नरेंद्र मोदी का सम्मान किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट की गई. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने C-295 परिवहन विमान निर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज भारत को दुनिया का बड़ा विनिर्माण हब बनाने की दिशा में हम बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं. भारत आज अपना लड़ाकू विमान, टैंक, पनडुब्बी बना रहा है. इतना ही नहीं भारत में बनी दवाइयां और वैक्सीन भी दुनिया में लाखों लोगों का जीवन बचा रही हैं. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, मेक इन इंडिया, मेक फॉर ग्लोब के इस मंत्र पर आगे बढ़ता भारत आज अपने सामर्थ्य को और आगे बढ़ा रहा है.

उन्होंने बताया, अब भारत परिवहन विमान का भी बहुत बड़ा निर्माता बनेगा. आज भारत में इसकी शुरूआत हो रही है। और मैं वो दिन देख रहा हूं जब दुनिया के बड़े यात्री विमान भी भारत में बनेंगे. यहां बनने वाले परिवहन विमान हमारी सेना को तो ताकत देंगे ही, इससे हमारे विमान निर्माण के लिए एक नए पारिस्थितिक तंत्र का भी विकास होगा। शिक्षा और संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित वड़ोदरा अब विमानन क्षेत्र हब के रूप में नई पहचान बनाएगा.

इसे भी पढ़ें – J&K Employment Fair में बोले PM मोदी, कहा- 2019 से 30,000 सरकारी पदों पर भर्तियां हुई, आगे भी जारी रहेंगी

Exit mobile version