Monday, February 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी में ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग पर फैसला टला, अब 11 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

Muskaan Rajput by Muskaan Rajput
October 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, वाराणसी, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gyanvapi Case: वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) के वजुखाना की कार्बन डेटिंग (Carbon Dating) की मांग वाली याचिका पर वहां की एक अदालत आज फैसला टाल दिया है. दरअसल अब इस मामले में कोर्ट 11 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी. ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर वाराणसी की जिला अदालत ने फैसला टाल दिया गया. ज्ञानवापी सर्वेक्षण के दौरान वजुखाना में एक शिवलिंग जैसी आकृति मिली, जिसके हिंदू पक्ष ने विश्वेश्वर शिवलिंग होने का दावा किया.

वाराणसी जिला अदालत के फैसले से पहले हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने जानकारी देते हुए बताया था कि हमने शिवलिंग के लिए कार्बन डेटिंग (Carbon Dating) की मांग नहीं की है. हमने मांग की है कि ASI की एक्सपर्ट समिति इसकी जांच करे. यह शिवलिंग कितना पुराना है, शिवलिंग है या फव्वारा? अगर शिवलिंग के आसपास कुछ कार्बन कण पाए जाते हैं तो इसकी जांच की जा सकती है, लेकिन हमारी मांग है कि सिर्फ एक विशेषज्ञ समिति बनाकर ही इसकी जांच की जाए.

RELATED POSTS

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

January 25, 2026
Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

January 7, 2026

बता दें कि, यह याचिका वाराणसी जिला न्यायालय में उन्हीं महिलाओं की ओर से दायर की गई थी, जिन्होंने अदालत से श्रृंगार गौरी की पूजा की अनुमति के लिए याचिका दायर की थी. महिलाओं की ओर से अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने जिला न्यायाधीश की अदालत में यह याचिका दायर की थी. जबकि इससे पहले जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने 12 सितंबर को बड़ा फैसला सुनाते हुए श्रृंगार गौरी में पूजा के अधिकार के लिए दायर याचिका को सुनवाई के योग्य माना था.

पूजा की अनुमति के लिए 5 महिलाओं ने डाली थी याचिका

हिंदू पक्ष की ओर से ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर नियमित पूजा अर्चना करने की अनुमति देने की मांग की गई. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर, जिला न्यायालय को यह तय करना था कि मामला चलने योग्य है या नहीं. सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में पोषणीय नहीं होने की दलील देते हुए इस केस को खारिज करने की मांग की थी. मुस्लिम पक्ष की दलील को खारिज करते हुए अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मामले की सुनवाई नागरिक प्रक्रिया संहिता के आदेश 07 नियम 11 के तहत की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें – Gyanvapi Case: श्रृंगार गौरी मामले में मुस्लिम पक्ष को लगा बड़ा झटका, सुनवाई टालने की याचिका की खारिज

Tags: Carbon DatingGyanvapi MosqueGyanvapi Mosque surveyVaranasi
Share197Tweet123Share49
Muskaan Rajput

Muskaan Rajput

Related Posts

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Varanasi Dalmandi Demolition News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का 'पीला पंजा' एक...

Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

by Mayank Yadav
January 2, 2026

Varanasi News: धर्मनगरी वाराणसी में नए साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने...

Varanasi

शर्मसार हुई शिव की नगरी: जापानी सांता को बीच घाट पर घेरा, सरेआम बेइज्जती ने देश का सिर झुकाया!

by Mayank Yadav
December 29, 2025

Varanasi News: आध्यात्मिक राजधानी काशी के पवित्र दशाश्वमेध घाट पर 25 दिसंबर 2025 को हुई एक घटना ने भारत की...

Varanasi Range WhatsApp Bot

यूपी पुलिस का ‘डिजिटल प्रहार’: अब बिना नाम बताए वॉट्सऐप से फंसाएं अपराधी!

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Varanasi Range WhatsApp Bot: वाराणसी पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तकनीक का सहारा लेते हुए उत्तर प्रदेश...

Next Post

जयपुर में निर्माधीन मकान से मिली युवक की लाश, पेपर कटर से रेता गया था गला

CM योगी के आदेश के बाद PWD यूपी को स्मार्ट सड़क में बदलने के लिए कर रहा ये बड़ी तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist