Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, छह गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, कई लोग घायल

Hardoi: अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, छह गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले में हादसा हुआ है। हादसे में छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं सपा अध्यक्ष हरदोई के एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई है। हादसे में अखिलेश यादव की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बता दें कि हादसे में घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़िया अखिलेश यादव के काफिले में पीछे-पीछे चल रही थी। वहीं दुर्घटना के बाद वाहनों को साइड में लगाकर यातायात को सामान्य करा दिया गया। इस दुर्घटना के बाद अखिलेश यादव का काफिला आगे निकल गया।

दरअसल, अखिलेश यादव मल्लावां थाना क्षेत्र के बैठापुर गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की छह गाड़िया हादसे का शिकार हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में छ6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। दुर्घटना रेलवे क्रॉसिंग के पास गाड़ियों के रुकने के दौरान घटी। हालांकि, उनका काफिला आगे निकल गया। कार्यकर्ताओं ने दुर्घटना में घायल लोगों की जानकारी ली।

एंबुलेंस से घायलों को भेजा गया अस्पताल

मल्लावां की फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास इस दुर्घटना का मामला सामने आया है। छह लोगों के मामूली रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version