Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Hardoi: रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली,15 लोग लापता, 1 शव बरामद

Hardoi: रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली,15 लोग लापता, 1 शव बरामद

यूपी के हरदोई में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिर गए है। इस दर्दनाक दुर्घटना में 15 लोग के लापता हो गए है। तो वहीं 14 किसान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए है। जिससे उनकी जान बच गई है।

दरअसल हरदोई जिले के गर्रा नदी में करीब एक ट्रेक्टर ट्रॉली 30 किसानों को लेकर जा रही थी जो अनियंत्रित हो कर नदी में जा गिरी। जिससे लगभग 15 लोगों के लापता होने की खबर है।

इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया। सीएम योगी ने घायलों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

बचाव अभियान जारी

फिलहाल राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों का बचाव अभियान जारी है।

वहीं डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार हदसे में 20 लोगों के नदी गिरने की ही सूचना है। जिसमें से 14 किसान बच गए हैं। जबकि एक शख्स का शव बरामद किया गया है। वहीं NDRF, SDRF और PAC की बाढ़ यूनिट बचाव अभियान में जुटी हुई है। उन्होंने कहा की हमारा प्रयास है अगर कोई अंदर है तो उसे जल्दी से निकाल लें।

अविनाश कुमार ने कहा कि बचे हुए लोगों ने उनके साथ मौजूद छह लोगों की पहचान के बारे में सूचना दी है। डीएम ने कहा कि लापता लोगों की वास्तविक संख्या का पता अन्य ग्रामीणों से पुष्टि करने के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस के अनुसार पाली-शाहबाद मार्ग स्थित बेगराजपुर गांव के किसान हरदोई जिला मुख्यालय स्थित किसान मंडी से खीरा बेचकर लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक घटना हो गई । वहीं पुलिस ने कहा कि नदी में जलस्तर काफी अधिक है। जिससे बचाव कार्य करने में दिक्कत हो रही है।

इस दौरानअपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी का भी बयान सामने आया है उन्होंने बताया कि निजामपुर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरने से यह घटना हुई। जैसी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरे वो अलग हो गए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कहा कि ट्रैक्टर मिल गया है।  मगर ट्रॉली अभी तक नहीं मिली है।

ये भी पढ़े-भारत रत्न से सम्मानित ‘मदर टेरेसा’ का काला सच Sky Documentaries ने किया उजागर

Exit mobile version