Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Haryana: खौफनाक वारदात... जिम से निकल कर कार में बैठी महिला,

Haryana: खौफनाक वारदात… जिम से निकल कर कार में बैठी महिला, किडनैप करने जबरदस्ती घुसे बदमाश, फिर… देखें Video

हरियाणा के यमुना नगर शहर से दिनदहाड़े बदमाशों की बेखौफ करतूत सामने आई है। जहां जिम से बाहर निकलते ही एक महिला को किडनैप करने की कोशिश की गई। हालांकि महिला ने बदमाशों से डरने के बजाय हिम्मत से काम लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद गाड़ी के आस-पास लोगों को जमा होते देख बदमाश कार से उतरकर फरार हो गए।  

पहले से घात लगाकर बैठे थे बदमाश

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक महिला जिम के बाद घर अपने जाने के लिए बाहर निकलती है। जैसे ही वह अपनी कार में बैठी तभी पहले से घात लगाकर आस-पास टहल रहे बदमाश भी जबरदस्ती उसकी गाड़ी में घुस गए। वह महिला को किडनैप करने की कोशिश करने लगे। सभी महिला ने हिम्मत से काम लेते हुए बिना डरे शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनकर वहां लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को कार के पास आता देख बदमाश गाड़ी से उतर भाग जाते हैं।

आखिर ये लोग महिला की किडनैपिंग क्यों करना चाहते थे

खौफनाक वारदात जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। यमुनानगर के डीएसपी कमलदीप सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर महिला से घटना के बारे में पूछताछ की। इस बीच डीएसपी ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये लोग महिला की किडनैपिंग क्यों करना चाहते थे। इनका किसी गैंग से ताल्लुक तो नहीं।

लोगों में दहशत का माहौल

वहीं दिनदाहड़े शहर में हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। यह खौफनाक घटना जिम के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में तीन बदमाश दिख रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि इनके साथ चौथा आरोपी भी था। शहर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहनता जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version