Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Hathras: चुनाव प्रचार में नहीं पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी, तो नाराज प्रत्याशी ने

Hathras: चुनाव प्रचार में नहीं पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी, तो नाराज प्रत्याशी ने छोड़ी पार्टी, सपा को दिया समर्थन

उत्तर प्रदेश के हाथरस में कांग्रेस का सपना टूटाता नज़र आ रहा है। हाथरस में मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजू उर्फ राजीव उपाध्याय ने कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ देने के चलते समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को अपना समर्थन दे दिया और सपा में शामिल हो गया..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में कांग्रेस का सपना टूटाता नज़र आ रहा है। पिछले दिनों ही कांग्रेस राहुल गांधी के निर्देशन में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक कर सभी को जोड़ने में जुटे थी। वहीं हाथरस में मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजू उर्फ राजीव उपाध्याय ने कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ देने के चलते समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को अपना समर्थन दे दिया। और सपा में शामिल हो गया।

चुनाव प्रचार में नहीं पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी, तो…

हाथरस की मुरसान नगर पंचायत पंचायत में कांग्रेस टिकट पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजीव उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारियों को लगातार प्रचार- प्रसार के लिए बुलाया जा रहा है। लेकिन कोई भी पदाधिकारी उसके साथ आने को तैयार नहीं हो रहा है। जिसके चलते वह काफी परेशान है। पिछले कई दिनों से वह अकेला ही खुद घर घर जाकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था। लेकिन अब उसके साथ रहने वाले लोग भी कांग्रेस का समर्थन छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया सपा को समर्थन

इस पर मुरसान के काफी कांग्रेस समर्थकों के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को समर्थन दिया जाए। कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस को छोड़कर सपा पार्टी की टोपी पहनकर सपा प्रत्याशी देशराज सिंह को माला पहनाई। देशराज सिंह ने भी राजीव को माला पहनाकर सपा पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान अन्य समर्थकों ने भी माला पहनाकर एक दूसरे का सम्मान किया है। सपा प्रत्याशी देशराज सिंह ने बताया कि राजू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने धोका दिया है, सपा में उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा।

Exit mobile version