Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Heavy Rain Alert: बारिश और बाढ़ की चपेट में देश के18 राज्यों के 188 जिले

Heavy Rain Alert: बारिश और बाढ़ की चपेट में देश के18 राज्यों के 188 जिले, बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा

देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश ने हालात खराब कर दिए हैं… जहां उत्तर प्रदेश में बारिश ने जल प्रलय जैसे हालात ला दिए हैं.. वहीं देश की राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। कई जगहों पर तो हालात इतने बुरे हैं कि लोगों को घरों से निकालकर दूसरी जगहों पर शिफ्ट कराया जा रहा है।

18 राज्यों के 188 जिले बारिश की चपेट में

आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार (11 जुलाई) तक देश के 18 राज्यों के 188 जिले बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं। इन जगहों पर जान-माल को बुरी तरह नुकसान हुआ है। कहा जा रहा है कि बारिश से संबंधित घटनाओं में 574 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बारिश की वजह से 497 लोग घायल हैं। इतना ही नहीं 8644 मवेशियों की भी बारिश की वजह से मौत हो गई है। वहीं 8815 घरों का बुरी तरह नुकसान हुआ है.. किसान भी बारिश की वजह से परेशान है.. जहां 47,225 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है।

लोगों की हो रही मौत

हिमाचल प्रदेश के 12 जिले बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां बारिश की वजह से 95 लोगों की मौत हो चुकी है, 2 लोग लापता है और 99 लोग घायल हैं। यहां 76 मकान पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। 471 जानवरों की बारिश की वजह से मौत हो गई। पंजाब और हरियाणा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है.. खबरो की माने तो 6 और लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

बाढ़ के हालात बनते नजर आ रहे हैं जहां अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, वेस्टर्न मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तरी बंगाल, सिक्किम राज्य ऑरेंज अलर्ट पर हैं। वहीं ईस्टर्न राजस्थान, ईस्टर्न एमपी, छत्तीसगढ, झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कोस्टल कर्नाटक येलो अलर्ट पर है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

 

 

 

Exit mobile version