Site icon News1India

Heavy Rainfall: आफत बन कर लौटता मानसून, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम और स्कूल बंद, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Heavy Rainfall: राजधानी दिल्ली समेत देश कई राज्यों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. दिल्ली एनसीआर में पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश ने हालात और खराब कर दिए हैं. शहर के कई जगहों पर जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने ट्वीट किया, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (हिंडन वायुसैनिक अड्डा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कोटपुतली, अलवर (राजस्थान) में अगले दो घंटे में कई स्थानों पर बारिश होगी.

इन 10 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने की अपील की है. इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में 23 और 24 सितंबर को भारी बारिश होने की आसार है.

इन राज्यों में 24 सितंबर को बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया है कि देश में 24 सितंबर को उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा 25 सितंबर को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल व सिक्किम में बारिश होने की आंशका हैं.

बारिश को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी

वहीं गुरुग्राम जिला प्रशासन ने बारिश को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं. जलजमाव की शिकायत जिला प्रशासन के अलावा एमसीजी व जीएमडीए के 0124- 2322877, 9289790911 नंबरों पर भी की जा सकती है. ट्रैफिक जाम के संबंध में आप 112, 0124-2386004-5 पर कॉल कर सकते हैं.

सभी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित

जबकि नोएडा और गाजियाबाद में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार, गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी ने बारिश को देखते हुए जिले के सभी बोर्ड स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के सभी छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है.

इसे भी पढ़ें – Himachal Pradesh: व्यास नदी में गिरी पंजाब के पर्यटकों की कार, दो की मौत, एक घायल

Exit mobile version