Site icon News1India

विस्तारा की फ्लाइट में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, नशे में क्रू मेंबर के साथ मारपीट के बाद उतारे अपने कपड़े, फिर…

विस्तारा की फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर ने नशे की हालत में क्रू मेंबर के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसने अपने कपड़े भी उतार दिए। यह फ्लाइट इटली से मुंबई आ रही थी। मुंबई में जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई क्रू मेंबर की शिकायत पर आरोपी महिला को तुरंत अरेस्ट कर लिया गया।

महिला पर लगा 25 हजार का जुर्माना

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सोमवार की है। महिला का नाम आओला पेरुशियो है। वह इटली की रहने वाली बताई जा रही है। हालांकि 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के बाद विदेशी महिला को जमानत दे दी गई है। लेकिन पुलिस मामले में अभी भी जांच कर रही है।

महिला ने मदद के लिए दूसरा क्रू मेंबर के ऊपर थूका

पुलिस ने बताया कि महिला के पास इकोनॉमी क्लास का टिकट था। लेकिन वह शराब के नशे में बिजनेस क्लास में जाकर बैठ गई थी। क्रू मेंबर ने जब उसे अपनी सीट पर जाकर बैठने के लिए कहा तो वह उससे बहस करने लगी। वहीं पीड़ित क्रू मेंबर ने बताया कि ‘वह बत्तमीजी करने लगी थी। उसने मेरे साथ मारपीट की। इसके अलावा जब मेरी मदद के लिए दूसरा क्रू मेंबर आया तो महिला ने उसके साथ भी बत्तमीजी की और उसके ऊपर थूक दिया। फिर वह अपने कपड़े उतारकर इधर-उधर घूमने लगी।’

हिंसक महिला को स्टाफ ने ऐसे किया शांत

जब महिला शांत नहीं हुई तो कैप्टन के निर्देश पर क्रू मेंबर ने महिला को पकड़कर कपड़े पहनाए और उसे शांत करने के लिए एक सीट से बांध दिया। फ्लाइट के लैंड होने पर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं इस मामले पर विस्तारा एयरलाइन ने कहा कि महिला से बाकी पैसेंजर्स की सुरक्षा को देखते हुए शांत रहने की अपील की गई थी। लेकिन वह मानने की बजाए हिंसक हो गई थी। इसलिए फ्लाइट लैंड होते ही तत्काल कार्रवाई की गई। उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

Exit mobile version