Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी के घर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, श्रध्दांजलि देते हुए ये कहा

देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी के घर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, श्रध्दांजलि देते हुए ये कहा

Shyam Saran Negi: मुख्य चुनाव आयोग ने शनिवार को स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरने नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि राजीव कुमार ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि शत प्रतिशत मतदान कर देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को सच्ची श्रद्धांजलि हैं नेगी के निधन की सूचना मिलते ही मुख्य चुनाव आयुक्त भारत सरकार राजीव कुमार तुरंत अपने दल के साथ किन्नौर की ओर सवाना हो गए। वहीं हेलिकाप्टर के माध्यम से राजीव कुमार दोपहर बाद साढ़े चार बजें रिकांगपिओ पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से श्याम सरण नेगी के घर कल्पा पहुंचे और फिर उन्होंने श्याम सरण नेगी की तस्वीर पर श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने श्याम सरण नेगी के परिजनों को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की बात भी कहीं। वहीं इस दौरान प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव आरडी धीमान, मुख्य चुनाव अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग, उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन और असपी विवेक चहल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता तथा चुनाव आइकन श्याम सरण नेगी (105) के निधन पर गहरा दु: ख व्यक्त किया है। मनीष गर्ग ने अपने शोक संदेश मे कहा कि श्याम सरण नेगी मे स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वर्ष 1951 में देश का सबसं पहला वोट डाला और इसके बाद हुए सभी चुनावों में भाग लिया। 2 नवंबर को भी उन्होंने आयोग की मदद से अपने घर में मतदान की सुविधा लेकर, अपना फर्ज अदा किया। श्री नेगी की यह कर्तव्य निष्ठा, युवा मतदाताओं के लिए एक मिसाल होनी चाहिए। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग 80 वर्ष की आयु पार कर चुके देश के 1.8 करोड़ और 100 की उम्र पार कर चुंके 2.5 लाख मतदाताओं को भी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उनकी निरंतर भागीदारी को सलाम करता है।

उनकी निरंतर भागीदारी और प्रेरण से हमारा निषिपक्ष, पारदर्शी, समावेशी और सुगम चुनाव कराने की जिम्मेदारी का अहसास और बढ़ जाता है। राजीव कुमार ने कहा कि श्री नेगी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी सब देशवासी बढ़ चढ़ कर मतदान करें और लोकतंत्र के नींव सुदृढ़ करें। साथ ही हर हिमालयवासी 12 नवंबर को मतदान करें। उल्लेखनीय है कि हाल ही में स्वतंत्र भारते के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी ने हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर से विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट के माध्म से अपना वोट डाला था। डीसी कि न्नौर ने व्यक्तिगत रूप से उनके आवास पर उनका अभिनंदन किया था। आयोग ने कहा कि शाम सरन नेगी ने लाखों लोगों को वोट दोने के लिए प्रेरित किया, उनके निधन से पहले ही उन्होंने 2 नवंबर को पोस्टल बैलेट के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान किया।

Exit mobile version