Site icon News1India

Himachal Election: 14 अक्तूबर से कांग्रेस शुरू करने जा रही प्रचार, प्रियंका गांधी की यहा होगी रैली

नाहन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी 14 अक्टूबर को सोलन में एक जन सभा को सम्बोधित करने जा रही हैं। रैली की तैयारियों को लेकर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जिसमे जिला से सभी विधानसभा क्षेत्रों ने नेताओं ने भाग लिया और रैली को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत ने की।


समीक्षा बैठक के बाद सह प्रभारी संजय दत ने भाजपा पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के मुद्दे प्रियंका गाँधी की रैली में उठाये जायेंगे साथ ही प्रदेश में सरकार की नाकामी को लेकर भी जागरूक किया जायेगा।


कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी संजय दत ने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री धड़ाधड़ उद्घाटन ,शिलान्यास कर रहे हैं जिसमे न कोई बजट है और न ही वितीय प्रावधान। सरकार जनता के पैसे का दुरपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सोलन में प्रियंका गाँधी की ऐतिहासिक रैली होने जा रही है जिसमे सिरमौर भी अपना प्रतिनिधित्व करेगा।

Exit mobile version