Site icon News1India

Himachal Pradesh: व्यास नदी में गिरी पंजाब के पर्यटकों की कार, दो की मौत, एक घायल

Mandi: जिले के पंडोह में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर गुरुवार देर शाम एक कार व्यास नदी में गिर गई। इस हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बताया गया कि पंजाब के तीन पर्यटक मनाली घूमने के बाद वापस अपने घर आ रहे थे। पंडोह के छह मील के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर व्यास नदी में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और शवों और घायल को बाहर निकाला। कार सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर मौत और अन्य एक युवक को गंभीर अवस्था में मंडी अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान प्रतीक सबरबाल (29) निवासी चंडीगढ़, हर मोर सिंह संधू (28) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अनैतपुरा अमृतसर के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल विधु शर्मा (27) पुत्र कुलदीप राज गांव बैमाइल डाकघर तहसील व जिला गुरदासपुर पंजाब को जोनल अस्पताल रेफर किया गया है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मंडी जिले के पंडोह में एक सड़क दुर्घटना मामले में दो युवकों की मौत हुई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के समय तीनों युवक मनाली घूमकर वापस आ रहे थे।

Exit mobile version