Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पुणे के ससून अस्पताल में हिंदू राष्ट्र संगठन के अध्यक्ष पर हुआ जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मी घायल

पुणे के ससून अस्पताल में हिंदू राष्ट्र संगठन के अध्यक्ष पर हुआ जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मी घायल

मुंबई। पुणे जिले के ससून अस्पताल में सोमवार को देर रात 4 अज्ञात बदमाशों ने हिंदू राष्ट्र संगठन के अध्यक्ष तुषार हम्बीर पर जानलेवा हमला किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इस हमले में पुलिस सुरक्षा कर्मी घायल हो गया है। इस हमले से अस्पताल में मरीजों में भय का माहौल है।

पुलिस के अनुसार तुषार हम्बीर हड़पसर में मोहसीन शेख नामक युवक की हत्या मामले येरवड़ा जेल में बंद हम्बीर पर मकोका लगाया गया है। हम्बीर पर 2019 में भी येरवड़ा जेल में शाहरुख शेख ने हमला किया था। येरवड़ा जेल तबीयत बिगड़ने की वजह से हम्बीर को 25 अगस्त को ससून अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

सोमवार को तकरीबन रात 11 बजे ससून अस्पताल में 4 अज्ञात लोगों ने हम्बीर पर चाकू, तलवार और कोयता से जानलेवा हमले का प्रयास किया। इस घटना रोकने का प्रयास कर रहे एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस इस हमले की जांच कर रही है। ससून अस्पताल में हुए इस हमले से अन्य मरीजों में भी भय का माहौल है।

हमलावरों ने हमले के दौरान फायरिंग भी की थी, लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त सागर पाटिल, बंडगार्डेन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रताप मानकर घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। इस हमले की शिकायत बंड गार्डेन पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है और फरार आरोपितों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Exit mobile version