News1India

Honour Killing: पिता ने 21 साल बेटी के सीने में मारी गोली, लाल सूटकेस में बरामद हुआ आयुषी का शव, मां और भाई ने की शिनाख्त

Mathura Murder Case: यूपी के मथुरा से 18 नवंबर को एक 21 साल की युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र (Agricultural Research Center) के पास यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर शुक्रवार दोपहर एक लावारिस सूटकेस (suitcase) बरामद हुआ था। जब उस सूटकेस को खोला गया तो सबकी आंखे खुली की खुली रह गई। बंद सूटकेस में युवती की लाश थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की बेरहमी से हत्या करके सूटकेस में बंद किया गया था। मृतका की अब शिनाख्त कर ली गई है।

सूटकेस में पैक की बेटी की लाश

दरअसल सूटकेस में बरामद 21 साल की लकड़ी का शव दिल्ली के नीतेश यादव की बेटी आयुषी का है। बड़ी बात ये है कि पिता ने बेटी के सीने पर गोली मार कर उसकी हत्या की है। फिर लाश को सूटकेस में पैक कर फेंक दिया और यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया। आयुषी की मां और भाई ने आज उसके शव की पहचान की है। यह मामला ऑनर किलिंग का है। फिलहाल पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आखिर एक पिता ने ही अपनी बेटी को क्यों मारा इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

शरीर पर गोली और चोट के निशान

बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे किसी ने थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का लावारिस सूटकेस पड़ा होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस को खोलकर देखा तो वो भी सन्न रह गई। सूटकेस में एक 21 की युवती की लाश थी। लाश को पहले पॉलिथीन में लपेटा गया था फिर सूटकेस में रखा गया। युवती के चेहरे पर खून था। तो वहीं शरीर पर गोली और चोट के निशान थे।

टी-शर्ट पर लेजी डेज लिखा था

वहीं पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 21-22 साल और कद पांच फीट दो इंच है। गोरा रंग और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी थी जिस पर लेजी डेज लिखा हुआ था। नीचे नीला और सफेद रंग का फूलपत्तीदार प्लाजो पहना था। बाएं हाथ पर कलाव और काला धागा बंधा हुआ है। इसके अलावा सूटकेस में लाल सफेद और बैगनी रंग की साड़ी भी बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद उसे यहां लाकर फेंका गया है।

Exit mobile version