Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बिहार में भीषण सड़क हादसा पूजा में जुटे लोगों को ट्रक ने रौंदा

Bihar Road Accident: बिहार में भीषण सड़क हादसा पूजा में जुटे लोगों को ट्रक ने रौंदा, बच्‍चों सहित 8 की मौत

बिहार के वैशाली जिले में रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। आपको बता दें, हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर कुछ लोग पूजा में जुटे थे। जिसके चलते लोगों की भीड़ वहां जमा थी। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक वहां घुस गया और हादसे में 8 लोगों की जान चली गई।

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया

घटना वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। जहां मुख्य मार्ग पर कुछ लोग पूजा में कर रहें थे। पूजा के बाद जब लोग वहां से भोज खाकर लौट रहे थे,तभी एक तेज रफ्तार ट्रक वहां घुस गया। तेज रफ्तार ट्रक से मौजूद ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मच गई। जिसमे 8 लोगों की जान चली गई। स्थानीय लोगों का कहना कि हादसे में 10 से 12 लोगों की मौत हुई है। हालांकि बाद में आठ लोगों की ही मौत की पुष्टि हुई। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ट्रक का चालक स्टीयरिंग में फंस गया

बताया जा रहा है, हादसे में ट्रक का चालक स्टीयरिंग में फंस गया। इस दौरान यह सड़क हादसा हुआ, जिसकी चपेट में 8 लोग आ गए। हादसे के चलते ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। और बाद में ट्रक पेड़ से जाकर टकरा गया।

कांग्रेस विधायक घटना स्थल पे पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास घटना स्थल पे पहुंचीं। उन्होंने मरने वालों लोगो के लिए शोक संवेदना प्रकट की। प्रतिमा दास ने कहा शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद स्थानीय थाने की पुलिस भी घटना स्थल पे पहुचं गयी। डीएम और एसपी ने बताया हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों के साथ बाकी शवों को भी सदर अस्पताल भेजा गया।

Exit mobile version